-पानी को लेकर हुई मारपीट में दर्जनभर से ज्यादा घायल, पुलिस ने चार को लिया हिरासत में

VARANASI

जल ही जीवन है और शुक्रवार को इसी जीवन के लिए खूब लाठियां चटकीं। तीन अलग-अलग जगहों पर हुई मारपीट की घटनाओं में दर्जन भीर लोग जख्मी हो गए।

अस्पताल पहुंचाया पुलिस ने

चोलापुर थाना क्षेत्र के अल्लोपुर गांव में हैंडपंप से पहले पानी लेने को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से लाठियां निकल गई। जमकर चले लाठी, डंडे में छह लोग घायल हो गए। वहीं कपसेठी थाना क्षेत्र के सूईलरा गांव में पानी निकासी को लेकर दो महिलाओं का विवाद संघर्ष में बदल गया। इसमें एक पक्ष के लोग रेनू देवी (ब्क् वर्ष) को लाठी डंडे से पीट दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को सेवापुरी स्वास्थ्य केंद्र भेजा। इस मामले में महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

क्रिकेट को लेकर भिड़े

उधर मिर्जामुराद के बेनीपुर (महेशपट्टी) में सुबह दो पक्षों में लाठी-डंडा चलने से कमला देवी (ब्0 वर्ष) व दुर्गावती देवी (ब्भ् वर्ष) चोटिल हो गई। पुलिस ने घायल महिलाओं का मेडिकल कराया। दोनों पक्षों में बच्चों के क्रिकेट को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों से सात लोग चोटिल हुए हैं। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में भी ले लिया है।