-हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर 53 ने किया नामांकन

-30 दिसम्बर को होगा मतदान

VARANASI

हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में फ्0 दिसंबर को होने वाले छात्रसंघ इलेक्शन के लिए सोमवार को भ्फ् कैंडिडेट्स ने नॉमिनेशन किया। गहमागहमी के माहौल में अध्यक्ष पद के लिये क्ख्, उपाध्यक्ष पद के लिए छह, महामंत्री पद के लिये क्क्, पुस्तकालय मंत्री के लिये आठ कैंडिडेट्स और पांच फैकल्टीज के लिये क्म् कैंडिडेट्स ने नॉमिनेशन किया। एजुकेशन फैकल्टी के लिए सिर्फ एक कैंडिडट के संकाय प्रतिनिधि पद पर नॉमिनेशन करने से उसे निर्विरोध चुना जाना तय है। नामंकन पत्रों की जांच ख्ख् दिसंबर को शाम चार बजे तक की जाएगी। नाम वापसी ख्फ् दिसंबर को दोपहर एक बजे होगा और इसी दिन शाम को चार बजे वैलिड कैंडिडेट्स की घोषणा की जाएगी।

टाईट रही सिक्योरिटी

पिछले दिन स्टूडेंट्स के बीच हुए मारपीट के कारण नॉमिनेशन के दौरान कड़ी सिक्योरिटी की व्यवस्था की गई थी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस के साथ ही पीएसी की तैनाती भी थी। नॉमिनेशन के लिए कॉलेज कैंपस में कैंडिडेट के साथ उसके एक सपोर्टर व एक प्रस्तावक को जाने की अनुमति थी। जुलूस को कॉलेज गेट पर ही रोक दिया जा रहा था।

आचार संहिता हुई तार-तार

नॉमिनेशन के जोश में स्टूडेंट चुनाव आचार संहिता भी भूल गए। कैंडिडेट्स ने दर्जनों वाहनों व ढोल नगाड़े के साथ भरी-भरकम जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। इसके चलते मैदागिन के आसपास का क्षेत्र पूरे दिन जाम की चपेट में रहा।

कैंडिडेट्स के नाम

क्ख् अध्यक्ष पद : नीरज कुमार, श्रीप्रकाश, रवि केशरी, कु। स्नेहा मिश्रा, अरुण कुमार ओझा, अश्रि्वनी कुमार सिंह, अमित कुमार विश्वकर्मा, प्रदीप यादव, श्रीपति मिश्रा, अंकुर प्रजापति, अभिषेक यादव, कुलदीप यादव

म् उपाध्यक्ष : उज्जवल वर्मा, चंद्रेश यादव, अंकिश दूबे, राजीत कुमार यादव, दीक्षा सिंह, ओंकारनाथ उपाध्याय

क्0 महामंत्री : गौरव यादव, विकास चौरसिया, भावेश त्रिपाठी, विकास कुमार यादव, नवीन कुमार श्रीवास्तव, राहुल कुमार गुप्ता, आनंद कुमार पांडेय, अनिल कुमार यादव, हर्ष श्रीवास्तव, अनूप कुमार सोनकर, रजत सिंह,

8 पुस्तकालय मंत्री : अभिषेक गुप्ता, सुजाईद अली, शुभम गुप्ता, रोहित सिंह, आजाद अली, रवि कुमार, शुभम तिवारी, अजीत कुमार जायसवाल

संकाय प्रतिनिधि

कला संकाय : अमन श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र प्रजापति, गोविंद मौर्य, राहुल सिंह, मान सिंह, अरुण कुमार सिंह

वाणिज्य संकाय : संदीप कुमार गौड़, शिवांग मिश्रा, मो। शाहिद, चंद्रभूषण मिश्रा,

विज्ञान संकाय : हिमांशु सिंह, सज्जन कुमार मिश्र, फैज अहमद

विधि संकाय : श्याम जी सिंह, राहुल कुमार

शिक्षा संकाय : सुशील कुमार यादव