यहां सबसे ज्यादा demand

शुगर फ्री डिशेज की सबसे अधिक डिमांड एसी क्लास में है। इसमें जर्नी करने वाले अधिकतर पैसेंजर्स शुगर फ्री आइटम की ही मांग करते हैं। रेलवे ऑफिसर्स के मुताबिक राजधानी, शताब्दी और गरीबरथ जैसी ट्रेन्स में तो लगभग 60 परसेंट से ज्यादा पैसेंजर्स लाइट और शुगर फ्री डिशेज ही प्रिफर करते हैं। ऐसे पैसेंजर्स को अब जर्नी के दौरान परेशान नहीं होना पड़ रहा है। उनको स्टेशंस पर फूड आइटम्स तलाशनी नहीं पड़ रही है। बता दें कि इसके पहले डायबटीज पैसेंजर्स को स्टेशंस पर मौजूद फूड प्लाजा से इस तरह के डिशेज परचेज करने पड़ते थे।

जेब पर नहीं पड़ रहा भारी

मार्केट में आमतौर पर शुगर फ्री फूड आइटम्स के रेट्स काफी हाई रहते हैं। लेकिन रेलवे ने इन आइटम्स को सबकी जेब के हिसाब से तय किया है। ट्रेन्स और स्टेशंस पर मिलने वाली डिशेज के रेट्स में दो रुपये का अंतर है। स्टेशंस की अपेक्षा ट्रेन्स में दो रुपये ज्यादा रेट फूड आइटम पर लिया जा रहा है। इसके बाद भी पैसेंजर्स को मार्केट रेट से कम पे करना पड़ रहा है। खास बात यह है कि रेलवे की ओर से प्रोवाइड कराई जा रही इन डिशेज की क्वालिटी भी अच्छा है।

रेलवे के मेन्यू में शामिल डिशेज

डिश                                        पेंट्रीकार रेट       स्टेशन रेट

Cornflake with milk                    28              30

Oats with milk recipes                22              24

Green papaya with 4 chapatis      22              24

Boils vegetables                        15              17

Wide egg white omelet               26             28

Brown red sandwich                    20             22