पहली तारीख को लोग ये कहने से नहीं चूके कि दिसम्बर आ गया और ठंड गायब है। लेकिन शुक्रवार की सुबह सबकी बोलती बंद थी। बहुत से लोग हैरान भी थे कि अचानक क्या हो गया। कहां से आ गई इतनी जबरदस्त गलन? तो चलिये हम बताते हैं कि कहां से आई ठंड, कितना गिरा पारा और क्या रहा मौसम के बदलाव का इफेक्ट

हिमालय की बर्फीली हवा से लुढ़का पारा

- सिर्फ चौबीस घंटों के अंदर मैक्सिमम टेम्प्रेचर पर 5.4 डिग्री गिरा पारा

- एक दिसम्बर से लेकर अब तक टोटल 11 डिग्री सेल्शियस की हुई है गिरावट

- कुछ दिनों तक बनी रहेगी ठिठुरन, नया डिस्टर्बेस आया तो और खिसकेगा पारा

VARANASI: शुक्रवार की सुबह बहुत से लोग रजाई या कंबल से निकलते ही दोबारा बिस्तर पर दुबक गए। गलन के तीखे एहसास ने हर किसी को सरप्राइज्ड कर दिया। जो थोड़ा हिम्मत करके घर का दरवाजा खोलने के लिए उठे भी, उन्हें दरवाजा खोलने पर और ज्यादा हैरानी का सामना करना पड़ा। घना कोहरा धुंए की तरह आ टकराया। गुरुवार को शाम तक नॉर्मल ठंड के बाद रातों-रात मौसम में आया चेंज हर किसी के लिए हैरानी भरा था।

रात में ही मिली आहट

भले ही ज्यादातर लोगों को मौसम में आए चेंज का एहसास शुक्रवार को हुआ लेकिन इसकी आहट गुरुवार की रात में ही मिल गई थी। गुरुवार की रात में अचानक से गलन में तेजी आ गई थी। नतीजा लेट नाइट पूरा शहर कोहरे की चपेट में आ गया। सिटी एरिया में भी अच्छा खासा कोहरा देखने को मिला जो अमूमन कम देखने को मिलता है। इसी कोहरे का असर था जो शुक्रवार की सुबह 10 बजे तक बना रहा। दोपहर 12 बजे के करीब धूप निकली।

वेस्टर्न डिस्टर्बेस का असर

अचानक ठंड-गलन बढ़ने की वजह विंटर सीजन में नेचुरली एक्टिव होने वाला वेस्टर्न डिस्टर्बेस है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले दिनों हिमालय रीजन में वेस्टर्न डिस्टर्बेस एक्टिव हुआ था। उसका असर मैदानी इलाकों में काफी लाइट था। लेकिन इस डिस्टर्बेस के बाद पहाड़ों की गलन भरी हवा अब पूर्वाचल तक पहुंची है। इसी का नतीजा है कि मौसम में अचानक काफी चेंज आया है और ठंड बढ़ गयी है।

पारे में आई बड़ी गिरावट

बढ़ी हुई ठंड और गलन के बीच शुक्रवार को मैक्सिमम टेम्प्रेचर में 5.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है। मैक्सिमम टेम्प्रेचर शुक्रवार को 20 डिग्री से नीचे जाकर 19.4 डिग्री सेल्शियस रिकार्ड हुआ। ये इस बार के विंटर सीजन में सबसे कम तापमान है। वैसे पिछले कुछ दिनों से टेम्प्रेचर में धीमी गति से हो रही गिरावट को मिलाकर देखे तो एक दिसम्बर से लेकर अब तक टोटल 11 डिग्री सेल्शियस की गिरावट हो चुकी है। हालांकि रात की ठंड में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। ये अब भी 10 डिग्री से ज्यादा है। शुक्रवार को मिनिमम टेम्प्रेचर 12.6 डिग्री रिकार्ड हुआ। उम्मीद है कि कोहरे का असर कम होने के बाद रात के मिनिमम टेम्प्रेचर में भी गिरावट देखने को मिलेगी।

Date Max। Temperature

5 Dec। 19.4 °C

4 Dec। 24.8 °C

3 Dec। 27.0 °C

2 Dec। 28.4 °C

1 Dec। 30.5 °C