-प्रधानी चुनाव के पहले चरण में सेवापुरी और बड़ागांव ब्लॉक में हुआ 67.80 परसेंट मतदान

-167 ग्राम प्रधान के लिए बैलेट बॉक्स में बंद हुई कैंडीडेट्स की किस्मत

VARANASI

पंचायत चुनाव के तीसरे स्तर प्रधान/सदस्य ग्राम पंचायत के पहले चरण के लिए शनिवार को जमकर मतदान हुआ। वोटर्स में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पुरुषों के साथ महिलाएं भी समूह में वोट डालने पहुंचीं। पहले चरण में सेवापुरी ब्लॉक और बड़ागांव ब्लॉक में म्7.80 परसेंट मतदान हुआ। सेवापुरी में जहां म्9.99 परसेंट वोटर्स ने अपने कीमती मत का इस्तेमाल किया तो बड़ागांव में म्भ्.म्0 परसेंट मतदाता बूथ तक पहुंचे। सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम साढ़े चार बजे तक चलता रहा। मतदान खत्म होते ही मतपेटिकाओं को सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रख दिया गया। मतलब क्म्7 प्रधान पद के कैंडीडेट्स की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो गई। वहीं चंदौली में चुनाव के प्रथम चरण में नक्सल प्रभावित नौगढ़ व शहाबगंज ब्लॉक में मतदाताओं ने पूरे मिजाज से मतदान किया। शहाबगंज में 8ख् व नौगढ़ में 8क्.भ् प्रतिशत मतदान हुआ।

भय के माहौल में शांतिपूर्ण मतदान चुनौती थी। इसके लिए भारी संख्या में फोर्स तैनात की गयी थी। किसकी किस्मत खुलेगी और किसके आंखों में आंसू आएंगे, यह क्फ् दिसंबर को पता चलेगा, जब काउंटिंग होगी।

सन्नाटा तो कभी दिखा हुजूम

सेवापुरी और बड़ागांव ब्लॉक में शनिवार को लोग खेत में काम करने के बावजूद समय निकाल कर बूथ तक पहुंचते नजर आए। इसके बावजूद कभी बूथ पर सन्नाटा नजर आया तो कभी अचानक वोटर्स का हुजूम। विधानसभा, लोकसभा के अपोजिट इसमें वोट डालने के लिए अधिकतर मतदाता समूह में बूथ तक पहुंचे। इससे बूथ पर अचानक भीड़ नजर आती तो अचानक सन्नाटा।

सेवापुरी में 87 सीट

सेवापुरी ब्लॉक में 87 और बड़ागांव ब्लॉक में 80 ग्राम प्रधान की सीट है। वहीं सेवापुरी में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए क्,क्क्फ् और बड़ागांव में क्,0ख्म् पद हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के अधिकतर कैंडीडेट्स निर्विरोध चुने गए हैं। मगर प्रधान पद के लिए प्रत्याशियों के बीच जबरदस्त टक्कर है। क्म्7 ग्राम प्रधान के लिए क्,क्फ्8 कैंडीडेट्स अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

बूथ पर अचानक पहुंचे डीएम

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम राजमणि यादव और एसएसपी आकाश कुलहरि ने सेवापुरी के राजकीय बालिका महाविद्यालय भीखमपुर, प्राथमिक महाविद्यालय अर्जुनपुर, प्राथमिक महाविद्यालय घोसिला, प्राथमिक महाविद्यालय बाराडीह, प्राथमिक महाविद्यालय गजेपुर और बड़ागांव के प्राथमिक विद्यालय कालिकाधाम स्थित मतदान केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों से मतदान की स्थिति भी पूछी। वहीं बड़ागांव में मौजूद प्रेक्षक सुरेश चंद्रा के साथ डीएम ने चर्चा की।

कुछ यूं दिखा वोटर्स का उत्साह

सुबह नौ बजे

सेवापुरी ब्लॉक - क्0.8 परसेंट

बड़ागांव ब्लॉक - क्क्.8 परसेंट

एवरेज - क्क्.फ् परसेंट

सुबह क्क् बजे

सेवापुरी ब्लॉक - फ्0.97 परसेंट

बड़ागांव ब्लॉक - ख्8.भ्फ् परसेंट

एवरेज - ख्9.7भ् परसेंट

दोपहर एक बजे

सेवापुरी ब्लॉक - ब्म्.9भ् परसेंट

बड़ागांव ब्लॉक - ब्ब्.00 परसेंट

एवरेज - ब्भ्.97 परसेंट

दोपहर तीन बजे

सेवापुरी ब्लॉक - म्0.फ्फ् परसेंट

बड़ागांव ब्लॉक - भ्8.भ्0 परसेंट

एवरेज - म्0.9ब् परसेंट

शाम साढ़े चार बजे

सेवापुरी ब्लॉक - म्9.99 परसेंट

बड़ागांव ब्लॉक - म्भ्.म्0 परसेंट

एवरेज - म्7.80 परसेंट