-जिला पंचायत से अधिक दिखा प्रधानी का उत्साह

-दो माह पहले सेवापुरी व बड़ागांव में जिपंस के लिए पड़े थे 58.26 परसेंट वोट

-ग्राम प्रधान के लिए 67.80 प्रतिशत हुआ था मतदान

VARANASI

दो माह में इतना चेंज। किसी ने नहीं सोचा होगा। मगर कुछ ऐसा ही कर दिखाया है सेवापुरी ब्लॉक और बड़ागांव ब्लॉक के मतदाताओं ने। जिनका दो माह पहले जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए हुए मतदान में अधिक उत्साह नजर नहीं आया था, मगर प्रधान के लिए जबरदस्त देखने को मिला। दो माह से कम समय के अंतराल में वोटिंग का परसेंटेज लगभग दस परसेंट बढ़ गया। नौ अक्टूबर को हुए मतदान में सेवापुरी और बड़ागांव ब्लॉक में भ्8.ख्म् परसेंट वोटिंग हुई थी। जबकि ख्8 नवंबर को इन्हीं दोनों ब्लॉकों में प्रधान पद के लिए म्7.80 परसेंट मतदाताओं ने अपने कीमती वोट का प्रयोग किया।

दो फेज में हुआ पंचायत चुनाव

पंचायत चुनाव को इस साल दो फेज में कराया जा रहा है। पहले फेज में जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए मतदान हुआ तो दूसरे फेज में प्रधान पद के लिए ख्8 नवंबर से मतदान शुरू हुआ। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत का रिजल्ट एक नवंबर को आ चुका है। वहीं प्रधान का चुनाव चार चरणों में होगा, जिसकी काउंटिंग क्फ् दिसंबर को होगी। अब दूसरे चरण का मतदान एक दिसंबर, तीसरे चरण का मतदान पांच दिसंबर और चौथे चरण का मतदान नौ दिसंबर को होगा। चारों चरणों की काउंटिंग एक साथ क्फ् दिसंबर को होगी।

कुछ यूं बढ़ा वोटिंग परसेंटेज

ब्लॉक - जिपंस/क्षेपंस - प्रधान/सदस्य

सेवापुरी - भ्9.फ्9 - म्9.99

बड़ागांव - भ्7.क्फ् - म्भ्.म्0

एवरेज - भ्8.ख्म् - म्7.80