-सिर्फ एक कंपनी ने चालू रखी है चॉपर सेवा

-बरसात के बाद दोबारा सेवाएं शुरू करेंगी कंपनियां

रुद्रप्रयाग: सोमवार से 12 हवाई कंपनियों ने अपनी चॉपर सेवाएं केदारनाथ के लिए बंद कर दी गई हैं। ये सब बरसात के सीजन को देखते हुए किया गया है। अब सिर्फ एक चॉपर कंपनी ने अपनी सेवा चालू रखी है। अब तक केदारनाथ की हवाई यात्रा के लिए कुल 13 कंपनियां अपनी चॉपर सेवाएं दे रही थीं। यात्रा का पहला चरण निपट चुका है और अब ये कंपनियां बरसात के बाद अपनी सेवाएं बहाल करेंगी।

फॉग की वजह से सेवाएं बंद

केदारनाथ में कपाट खुलने के साथ ही हर साल यात्रियों को सुविधा देने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाती है, लेकिन बरसात में कोहरा छाने के की वजह सेवाएं बंद की जाती हैं। यात्रा तो छह महीने संचालित होती है, लेकिन मुख्य रूप से दो चरणों में ही केदारनाथ यात्रा होती है। एक कपाट खुलने के बाद बरसात के सीजन तक, जबकि दूसरा सीजन बरसात समाप्त होने के बाद सितंबर महीने में फिर से अपने चरम पर होता है। केदारनाथ के लिए यात्रा के प्रथम चरण मई से जुलाई प्रथम सप्ताह तक 13 हवाई कंपनियों ने सेवाएं शुरू की। इनमें से 12 हवाई कंपनियां वापस चली गई हैं। देवभूमि हवाई कंपनी ही अब शेष बची है, जो बरसात में आपदा की स्थिति में यहां पर आपदा प्रबंधन को देखते हुए नियमित बनी रहती है। जिला प्रशासन से भी इसका अनुबंध है।

बॉक्स

58 हजार ने की हवाई यात्रा

इस वर्ष अब तक कुल 58 हजार यात्रियों ने चॉपर से केदारनाथ यात्रा की। अब तक के प्रथम चरण में कुल ढाई लाख यात्रियों ने केदार बाबा के दरबार में मत्था टेका।

वर्जन

अब सितंबर महीने में फिर से मौसम ठीक होने की दशा में सेवाएं शुरू होंगी। यात्रियों की संख्या भी काफी कम होने से सेवाएं बंद करनी पड़ी हैं। केदारनाथ में लगातार कोहरा बढ़ रहा है और अब उड़ान भरना संभव नहीं है।

कैप्टन पीके छावड़ी, एमडी, ट्रांस भारत हवाई कंपनी