आपदाओं से हर साल औसतन 100 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान
3505 लोग हुए घायल, कई लापता, फिर जारी है आपदा का दौर

देहरादून, 14 जुलाई (ब्यूरो):
दैवीय आपदाओं के लिहाज से सेंसिटिव माने जाने वाले उत्तराखंड में हर साल औसतन 100 से ज्यादा लोग आपदाओं की भेंंट चढ़ जाते हैैं। 2018 से लेकर अब तक करीब 6 साल में 663 लोग अपनी जान प्राकृतिक आपदाओं में गंवा चुके हैैं। 3505 लोग घायल हुए हैैं और कई लापता हैैं। इंसान ही नहीं बड़ी तादाद में मवेशियों की जान भी आपदाओं ने ले ली। लोगों के घर टूटे और हजारों हेक्टेअर खेती की जमीन भी पानी में बह गई। आपदाओं में क्या खोया राज्य ने, एक रिपोर्ट।।।

आपदाओं से इतना नुकसान
वर्ष - जनहानि--घायल--लापता
2018- 103 - 68 --04
2019 - 99 - 93 --02
2020 - 82 - 45 --60
2021 - 303 - 87--07
2022 - 57 - 40 --00
2023 - 19 - 19 --76 (13 जुलाई तक)
---------------------
कुल - 663 - 352 - 76
---------------------


संपत्ति को पहुंचान नुकसान
वर्ष - छोटे पशु -- बड़े पशु-- कच्चे मकान -- पक्के मकान
2018--- 548 - 268 - 1159 - 946
2019 --- 1192- 145 - 141 - 45
2020--- 526 - 193 - 455 - 457
2021 --- 740 - 414 - 57 - 09
2022 --- 209 - 159 - 02 - 694
2023--- 290 - 15 - 06 - 75 (13 जुलाई तक)
----------------------
कुल - 3505 - 1194 - 1820 -2720
----------------------

6 साल में जिलेवार नुकसान
जिला - मौत - घायल - लापता
देहरादून - 37 - 30 - 05
अल्मोड़ा - 22 - 09 - 01
बागेश्वर - 23 - 17 - 00
चमोली - 208 - 48 - 54
चम्पावत - 22 - 11 - 00
हरिद्वार - 06 - 14 - 00
नैनीताल - 57 - 21 - 00
पौड़ी गढ़वाल - 21 - 2 - 00
पिथौरागढ़- 87 - 68 - 07
रुद्रप्रयाग - 20 - 37 - 00
टिहरी गढ़वाल - 47 - 24 - 03
उधमसिंहनगर - 35 - 16 - 01
उत्तरकाशी - 77 - 62 - 02

चमोली में सबसे ज्यादा नुकसान
प्राकृतिक आपदाओं के कारण सबसे ज्यादा जनहानि बीते 6 सालों में चमोली में दर्ज की गई है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक 2021 में चमोली में ग्राम रैणी व सुमना मेेंं हुई आपदा के कारण बड़ी मानव क्षति हुई थी। इनमें 172 लोगों के विभाग की ओर से मृत्यु प्रमाण पत्र तक जारी किए गए। इसी बीच 50 लापता व्यक्तियों को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए जाने की तैयारी है।

पब्लिक प्रॉपर्टीज को भी पहुंचा नुकसान
राज्य आपदा प्रबंधन के आंकड़ों के अनुसार प्राकृतिक आपदा में कृषि भूमि समेत पब्लिक प्रॉपर्टीज को भी नुकसान पहुंचता है। इसमें खासकर कृषि भूमि, मोटर मार्ग, सरकारी भवन, दुकान, कार, बाइक, जल संस्थान, पेयजल, यूपीसीएल, पीडब्ल्यूडी समेत कई विभागों की सावर्जनिक संपत्तियां शामिल हैं।

::इस साल अब तक नुकसान::
-19 लोगों की मौत
-19 लोग घायल
-315 पशुधन हानि
-92 घरों को नुकसान
-कई हेक्टेअर कृषि भूमि को भी नुकसान
dehradun@inext.co.in