शासन के रूख से नाराज एएनएम कर्मी आज सीएमओ कार्यालय में देंगी धरना

बिना शासनादेश के हड़ताल खत्म न करने की दी चेतावनी

DEHRADUN: शासन की नजरअंदाजी से नाराज एएनएम कर्मियों ने आज सीएमओ कार्यालय में धरना देने की चेतावनी दी है। संघ की प्रदेश अध्यक्ष गुड्डी मटूड़ा ने कहा कि शासन ने उन्हें वार्ता के लिए नहीं बुलाया जिससे अब बिना शासनादेश के वो हड़ताल खत्म नहीं करेंगे।

क्7भ्फ् एएनएम कार्यकर्ता हड़ताल पर

बुधवार को भी एएनएम की हड़ताल के चलते टीकाकरण नहीं हुआ। जिसका खामियाजा गर्भवती महिलाओं व नौनिहालों को भुगतना पड़ा। केवल नौनिहालों को जीरो डोज ही दी गई। प्रदेशभर की तकरीबन क्7भ्फ् एएनएम कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं

परेड मैदान में दिया धरना

मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण संघ के बैनर तले प्रदेशभर से आयी एएनएम ने परेड मैदान में धरना दिया। संघ की प्रदेश अध्यक्ष गुड्डी मटूड़ा ने कहा कि मंगलवार को शासन स्तर पर हुई वार्ता में कुछ भी ठोस नहीं निकल सका। एक बार फिर आश्वासन ही दिया गया है। पहले भी कई बार उन्हें ऐसे आश्वासन दिए गए। मुख्यमंत्री से लेकर स्वास्थ्य मंत्री, शासन व विभाग स्तर पर कई बार वार्ता हुई, लेकिन मांगों को लेकर कोई भी सकारात्मक पहल नहीं की गई। ऐसे में अब कार्यकत्रियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि महिला स्वास्थ्य कर्मियों का कार्य एवं दायित्वों को देखते हुए ख्800 की जगह पर ब्ख्00 का ग्रेड वेतन दिया जाए। साथ ही विभागीय ढांचा तय किए जाने, महिला स्वास्थ्य कर्मियों के ब्ब्0 पदों पर भर्ती पूर्ण कर नियुक्ति, सभी महिला स्वास्थ्य कर्मियों को यू हेल्थ कार्ड का लाभ देने व वेतन विसंगति को दूर किए जाने की मांग भी दोहराई। इस दौरान संरक्षक मधुबाला सेमवाल, महासचिव पवन सैनी आदि उपस्थित रहे।