फोटो-1,2

-होली को लेकर सजने लगे बाजार

-चाइनीज आइटमों की बढ़ी हिस्सेदारी

HARIDWAR: होली के नजदीक आते ही बाजारों में रंगों से लेकर खाने पीने के कई चाइनीज आइटम दिखाई देने लगे हैं। हालांकि, दीपावली पर चली मुहिम के कारण लोग इनमें रुचि कम दिखा रहे हैं। विगत चार वर्षो के आंकडों के मुकाबले इस बार होली पर बाजार में चाइना के आइटमों की हिस्सेदारी बढ़ी है।

चीन के कई उत्पाद बाजारों में उपलब्ध

सस्ते और आकर्षक उत्पाद के बदौलत चीन ने भारत के बहुत बड़े बाजार पर कब्जा किया हुआ है। यहां तक कि त्योहारों पर भी चीनी आइटमों ने अपनी पकड़ बनाई हुई है। दीपावली पर सजावटी सामान, रक्षा बंधन पर राखी, गणेश उत्सव पर देवी देवताओं की प्रतिमाएं सब कुछ चीन से भारत में भेजा जाता है। विगत ख्-फ् वर्षो में चीन ने होली पर भी अपने कई उत्पादों को बाजारों में उतारा है। होली पर अब तक चीनी पिचकारियों की धूम रहती थी। लेकिन इस बार गुलाल, कच्चे रंग के साथ खाने पीने की कई वस्तुएं भी चीन की बाजारों में है। उत्तरी हरिद्वार में कन्फेक्शनरी की दुकान चलाने वाले जयदीप अरोड़ा कहते हैं कि इस बार होली पर चीन से आए बिस्कुट, कचरी और रेडीमेट नमकीन, गिफ्ट पैक आदि बाजारों में हैं। इसी क्षेत्र में रंग आदि का स्टॉल लगाए संदीप ठाकुर बताते हैं कि इस बार पिचकारी के अलावा चीन से गुलाल और कच्चा रंग भी बड़ी मात्रा में आया है। एक अन्य कन्फेक्शनरी के संचालक अनुज गुप्ता बताते हैं कि पिछली बार दीपावली में लोगों ने चीनी आइटमों में कम रुचि दिखाई थी। इस बार काफी कम सामान आया है। रंगों को छोड़कर लोग अन्य वस्तुओं में ज्यादा रुचि नहीं ले रहे हैं।

कार्टूनों की पिचकारी कर रही बच्चों को आकर्षित

होली का पर्व नजदीक है। इसके लिए बाजार सजने लगे हैं। बच्चों को फेवरेट कार्टून कैरेक्टर्स की पिचकारी, तरह तरह के मुखौटे, टोपी कलरफुल हेयर¨बग आकर्षित कर रही है। हालांकि, अभी इनकी बिक्री ज्यादा नहीं है लेकिन यह ग्राहकों का ध्यान जरूर अपनी ओर खींच रही है। बदलते मौसम ने दुकानदारों की ¨चता बढ़ा दी है। इसके बाद भी उन्हें होली पर अच्छे बिक्री की उम्मीद है। इस वर्ष भी बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली पिचकारियां ज्यादा आई हैं, जिनमें डोरेमान, छोटा भीम, पोकेमान, थॉमस ट्रेन आदि प्रमुख हैं। पिचकारियां, गुलाल व रंगों की बिक्री के लिए दुकान सजकर तैयार हैं। लोगों को चाइना माल खूब भा रहा है। इसका कारण यह है कि यह उत्पाद स्टाइलिश होने के साथ-साथ बजट में भी आता है। पिचकारियों के थोक विक्रेता का कहना है कि इस वर्ष भी चाइना उत्पादों की मांग है।

चीनी उत्पादों की कीमत है कमा

पिछले ख्-फ् वर्षो में पिचकारियों में हर्बल कलर ने लोगों के बीच अपनी खास जगह बनाई है। बाजारों में चीन की हिस्सेदारी भी बढ़ती जा रही है। चीनी माल की कम कीमत होने से इन उत्पादों की मांग अधिक रहती है। वहीं, प्राकृतिक रंगो की कीमतों में बढ़ोत्तरी के बावजूद इनके कारोबार में फ्0 फीसदी तक वृद्धि का अनुमान लगाया जा रहा है। छोटे बच्चों के लिए बबल्स वाली पिचकारी है जिसे वे आसानी से चला होली में रंगों के साथ खेल सकते हैं इनकी कीमत भी कम है।