-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ने आईएएस, आईपीएस, आईएफएस महिला अधिकारियों का किया सम्मान

-उत्कृष्ट कार्यो के लिए 13 जिलों से चुनी गई महिला को भी तीलू रौतेली पुरस्कार

DEHRADUN: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर तमाम क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला सम्मान से नवाजा गया। सीएम आवास पर आयोजित कार्यक्रम में आईएएस, आईपीएस, आईएफएस अधिकारियों सहित अपने अपने क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाली क्फ् जनपदों से चुनी गयी महिलाओं को भी तीलू रौंतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्यो के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा खिलती कलियां बाल पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के पोषण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भी कई महिलाओं को सम्मान दिया गया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि उत्तराखण्ड के निर्माण एवं विकास में महिलाओं का अहम योगदान रहा है।

हर क्षेत्र की महिलाओं का किया गया सम्मान

राज्य की क्ख् आईएएस महिलाओं का सम्मान किया गया।

आईपीएस संवर्ग में नौ महिला अधिकारियोका सम्मान

आईएफएस वर्ग में आठ महिला अधिकारी का ुआ सम्मान

अन्य प्रशासनिक क्षेत्र की सात महिला अधिकारी सम्मानित

बाकी क्षेत्रों की सात महिलाएं सम्मानित

तीलू रौतेली पुरस्कार से क्ख् सम्मानित

आंगनबाड़ी से ख्ख् महिलाओं को सम्मानित किया गया।

पोस्टर का भी अनावरण किया

कार्यक्रम में सीएम ने महिलाओं को रोजगार के लिए 'मुख्यमंत्री महिला सतत् आजीविका योजना' के तहत महिलाओं को सिलाई मशीनों का वितरण भी किया। जबकि निर्भया योजना के तहत युवाओं के संवेदनीकरण एवं लिंग भेद के प्रति जागरूकता के लिए फिल्म एवं राज्य महिला आयोग द्वारा निर्मित घरेलू हिंसा संबंधी पोस्टर का भी सीएम ने अनावरण किया गया।