फोटो। 427 केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी

-केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

-तेल की कीमत बढ़ाने पर जताई नाराजगी

HARIDWAR: महानगर कांग्रेस कमेटी ने तेल मूल्य वृद्धि पर केंद्र सरकार को जिम्मेदारी बताते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने तेल की कीमत बढ़ाने पर नाराजगी जाहिर की।

नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

गुरुवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेसियों ने चंद्राचार्य चौक पर एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। महानगर कार्यकारी अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज ने कहा कि सरकार ने तेल मूल्यों में वृद्धि कर जनता पर बोझ डाल दिया है। कहा कि अंतराष्ट्रीय बाजार म“ं कच्चे तेल का भाव न्यूनतम स्तर पर है। इसके बावजूद भी तेल की कीमत बढ़ाई जा रही है। इससे आम आदमी के रसोई धर का बजट बिगड़ता जा रहा है। ज्वालापुर ब्लॉक अध्यक्ष भारत तनेजा ने कहा कि तेल मूल्य वृद्धि कर केंद्र सरकार ने आज जनता की जेब पर डाका डालने का कार्य किया है।

जनता पर बोझ डाल रही केंद्र सरकार

मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष तरुण नैय्यर ने कहा कि एक तरफ तो लगातार अंतर्राष्ट्रीय बाजार म“ं कच्चे तेल की कीमतों पर गिरावट हो रही है। लेकिन, केंद्र सरकार जनता को लाभ देने के बजाए लूटने में लगी हुई है। इस मौके पर सागर बत्रा, अंजू द्विवेदी, बीना कपूर, सुमित तिवारी, पुष्पा उपाध्याय, कलेश छाछर, तारा देवी, नितिन कौशिक, पराग चाकलान, उदयवीर चौहान, मनोज जाटव, संदीप जाटव, नवीन अग्रवाल आदि शामिल रहे।