- एक अन्य आरोपी पॉलीटेक्निक का है स्टूडेंट

- पेट्रोल पंप संचालक के मांगी थी 50 हजार की रंगदारी

DEHRADUN: डीएवी व डीबीएस पीजी कॉलेज के छात्रसंघ पदाधिकारियों के नाम पर रंगदारी वसूलने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को अरेस्ट किया है। इनमें से एक आरोपी डीबीएस कॉलेज छात्रसंघ का पूर्व महासचिव मनमोहन नेगी और दूसरा आरोपी पॉलीटेक्निक का स्टूडेंट है। मनमोहन पर रंगदारी का एक केस पहले भी चल रहा है। पुलिस का कहना है कि वह पहले वह एनएसयूआई से जुड़ा था, बाद में उसे संगठन से निकाल दिया गया था। वर्तमान में वह छात्रम ग्रुप में था। पुलिस की मानें तो आरोपी अभी तक क्भ् लोगों से वसूली कर चुके हैं।

भ्0 हजार की थी मांग

एसपी सिटी अजय सिंह के अनुसार कांवली रोड निवासी एक पेट्रोल पंप संचालक मोहित कुमार शर्मा ने गुरुवार को डालनवाला थाने में तहरीर दी कि पिछले तीन दिनों से उन्हें अज्ञात नंबरों से लगातार फोन आ रहे हैं। फोन करने वाला शख्स खुद को डीएवी और डीबीएस पीजी कॉलेज छात्रसंघ का पदाधिकारी बता रहा है और उनसे भ्0 हजार रुपए की मांग कर रहा है। बताया कि फोन करने वाले ने धमकी दी कि अगर रुपए नहीं दिए तो अंजाम भुगतने को तैयार रहे। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बुना और उसे पैसे के लिए डीएवी रोड पर बुलाया। आरोपी वहां पहुंचा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया।

बाइक और दो मोबाइल बरामद

एसपी सिटी के अनुसार आरोपी का नाम विनीत कुमार निवासी नागल गांव, सहारनपुर है, जो पॉलीटेक्निक का छात्र है। पूछताछ में उसने मनमोहन नेगी का नाम लिया। इसके बाद पुलिस ने मनमोहन नेगी निवासी शांति विहार, नेहरू कॉलोनी को भी अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने उससे एक बुलेट मोटरसाइकिल और दो मोबाइल भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के और साथियों की भी पड़ताल की जा रही है।