फोटो-8,9आप्रेशन के बाद 32 लोगों की ¨जदगी हुई रंगीन

-नि:शुल्क आई शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की आंखों की जांच

-शांति मंदिर की ओर से 38वें शिविर का किया गया आयोजन

HARIDWAR: शांति मंदिर में नि:शुल्क आई शिविर में ब्00 से अधिक लोगों की आंखो की जांच की गई। इसमें से क्क्0 लोगों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। जिसमें से फ्ख् लोगों का ऑपरेशन गंगा माता आई हॉस्पिटल में किया गया।

फ्ख् लोगों का किया ऑपरेशन

इस मौके पर शांति मंदिर के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी नित्यानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि मानव की सेवा ईश्वर सेवा के समान है। हमें गरीबों की सेवा करने से जो पुण्य मिलता है वह पुण्य तीर्थयात्रा करने पर भी नहीं प्राप्त हो सकता। कहा कि शांति मंदिर का प्रयास है कि दृष्टिहीन लोगों की ¨जदगी को रंगीन बनाया जा सके। वह भी इस खूबसूरत धरती की सुंदरता को देख सकें। शिविर प्रबंधक अरुण गुप्ता ने बताया कि अभी तक शांति मंदिर की ओर से फ्7 कैंप लगाये जा चुके है। जिसमें ख्भ् हजार से अधिक लोगों की आंखो की जांच की गयी थी। इसमें से भ् हजार लोगों के ऑपरेशन करने के बाद रोशनी दी गई है। मंदिर की ओर से यह फ्8वां शिविर था। जिसमें दूरदराज से आये करीब ब्00 लोगों की आंखों की जांच आई स्पेशलिस्ट डॉ। केके मेवाड़ ने की। बताया कि आंखों की जांच के बाद क्क्0 लोगों को ऑपरेशन के लिए गंगा माता हॉस्पिटल भेजा गया था। जिसमें से फ्ख् लोगों की आंखों का ऑपरेशन किया जा चुका है। शेष लोगों का भी शीघ्र ही ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर को सफल बनाने में डॉ। रामपाल, केसी शर्मा, गंगा माता आई हास्पिटल के सचिव ओपी बंसल आदि का सहयोग रहा।