फोटो:10: किसान, मजदूर को लेकर गंभीर नहीं प्रदेश सरकार

तहसील मुख्यालय पर उत्तराखंड क्रांति दल का धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम

किसान मजदूर विरोधी है सरकार:त्रिवेन्द्र

ROORKEE:भगवानपुर तहसील मुख्यालय पर उत्तराखंड क्रांति दल ने धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया.उत्तराखंड क्रांति दल के अध्यक्ष त्रिवेन्द्र सिंह पंवार ने कहा कि मौजूदा सरकार पूरी तरह से किसान मजदूर विरोधी है। किसान और मजदूर समस्या से घिरे हुये हैं लेकिन शासन-प्रशासन उनकी मदद नहीं कर रहा है।

उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

गुरुवार को उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से भगवानपुर तहसील मुख्यालय पर किसान, मजदूरों की समस्याओं को लेकर एक धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष त्रिवेन्द्र सिंह पंवार ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार रहीं हो या कांग्रेस की, दोनों ने ही प्रदेश के किसान, मजदूर और बेरोजगारों की समस्या को निदान करने पर पूरी तरह से नाकाम साबित रही है। चीनी मिलें किसानों का गन्ने का भुगतान नहीं कर रही हैं लेकिन सरकार को किसानों की जरा भी ¨चता नहीं है। धरना-प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस मौके केंद्रीय संगठन मंत्री शिवकुमार सैनी, लतावत हुसैन, संदीप कुमार, प्रमेन्द्र कुमार, इलियास आदि मौजूद रहे।