- पौड़ी जिले के खंडाह बछेली में शिकारी जॉय हुकिल ने आदमखोर गुलदार को मारी गोली

SRINAGAR GARHWAL:

पौड़ी जिले के खंडाह बछेली क्षेत्र में आदमखोर गुलदार को ढेर कर दिया गया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, इलाके में एक और गुलदार देखे जाने की चर्चाएं हैं। उसकी खोजबीन की जा रही है। मारे गए गुलदार को वन विभाग ने दो दिन पूर्व ही नरभक्षी घोषित किया था।

शिकारी जॉय हुकिल ने किया ढेर

पौड़ी जिले के खंडाह बछेली क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने आदमखोर गुलदार की तलाश में शिकारी जॉय हुकिल बछेली में कैंप किए हुए थे। सोमवार रात करीब 11 बजे बछेली के जंगल में शिकारी जॉय हुकिल ने गुलदार पर निशाना साधा। गोली लगने से वह लुढ़ककर नीचे सड़क पर गिर गया और कुछ देर में उसने दम तोड़ दिया। वन क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार भट्ट ने बताया कि क्षेत्र में दो गुलदारों के देखे जाने के बाद से यहां दो ¨पजरे भी लगाए गए हैं। शिकारी की गोली का निशाना बना गुलदार नर था, उसकी उम्र छह से सात साल थी। दूसरे जिस गुलदार की तलाश की जा रही है, वह मादा है। वन रेंजर का कहना है कि नर गुलदार के मारे जाने से मादा गुलदार ज्यादा आक्रामक हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए वन विभाग की टीम यहां निगरानी रखेगी। उन्होंने सभी लोगों से सतर्क रहने को कहा है।