- शिवलिंग चोटी पर फंसे पोलैंड के एक पर्वतारोही की हो चुकी है मौत

- दूसरा कई दिन से कैंप में है बेहोश

UTTARKASHI: गोमुख के पास शिवलिंग चोटी पर फंसे दूसरे विदेशी पर्वतारोही ग्रजेगुज माइकल का अभी तक रेस्क्यू नहीं किया जा सका है। वह समुद्र तल से म्ख्00 मीटर की ऊंचाई पर स्थित समिट कैंप में है। वह कई दिन से बेहोश बताया जा रहा है। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि समिट कैंप में हेलीकाप्टर की लैंडिंग संभव नहीं है और टीम को पहुंचने में तीन दिन का वक्त लगेगा। ऐसे में दूसरे पर्वतारोही के लिए बचाव अभियान जारी रखने का निर्णय शनिवार को लिया जाएगा।

लुकास्ज का शव तवोतन पहुंचा

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के प्रधानाचार्य कर्नल अजय काठियाल ने बताया कि गुरुवार को जब बचाव दल पोलिश पर्वतारोही लुकास्ज जॉन से महज दो सौ मीटर की दूरी पर था, तभी जॉन नीचे उतरने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान उसका पांव फिसल गया और वह तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रात को ही शव खाई से निकाल टीम बेस कैंप की ओर रवाना हो गई और शुक्रवार को तपोवन पहुंची।

चुनौती है शिव¨लग पर्वत

समुद्रतल से म्भ्ब्फ् मीटर की ऊंचाई पर स्थित शिवलिंग चोटी हमेशा से ही पर्वतारोहियों के लिए एक चुनौती रही है। उत्तर दिशा से इस चोटी पर अब तक महज एक बार ही सफल आरोहण हो सका है। वर्ष क्997 में चेक गणराज्य का दल पहली बार इस रास्ते से चोटी तक पहुंचा था। गोमुख से पांच किलोमीटर आगे है तपोवन। समुद्रतल से ब्ख्00 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यही स्थान शिवलिंग चोटी पर आरोहण करने वालों का बेस कैंप है। इसके बाद ब्म्00 मीटर की ऊंचाई एडवांस बेस कैंप, भ्ख्00 मीटर की ऊंचाई पर कैंप वन, भ्700 मीटर की ऊंचाई पर कैंप ख् और इसके बाद म्ख्00 मीटर की ऊंचाई पर समिट कैंप है।

अब तक ख्9 पर्वतारोहियों की गई जान

-ख्0क्ख्-वासुकी ताल के पास बर्फीले तूफान में फंस पांच, मौत

-ख्008- कालंदीपास में आठ ने गंवाई जान

-ख्00भ्-चोखंभा में पांच की मौत

-ख्00ब्-कालंदीपास में चार की मौत

-ख्00ब्-गंगोत्री-ख् चोटी में चार की मौत

-क्99म्-केदारडोम चोटी पर दो की मौत

-क्99म्- भागीरथी-टू चोटी पर एक की मौत

घटनाक्रम पर एक नजर

- पोलैंड के पांच सदस्यीय दल में शामिल लुकास्ज जॉन और ग्रजेगुज माइकल चोटी पर उत्तर दिशा से चढ़ाई शुरू की।

- उनके तीन अन्य साथी दूसरे रास्ते से आगे बढ़े।

- नौ अक्टूबर को समिट कैंप में माइकल की तबियत बिगड़ गई।

- लुकास्ज ने सेटेलाइट फोन से अपने साथियों को माइकल के बेहोश होन की सूचना दी।

-साथियों ने पोलिश दूतावास को सूचना दी। जिस पर प्रशासन ने क्ख् अक्टूबर से बचाव अभियान शुरू किया।

-क्फ् अक्टूबर को निम, एसडीआरएफ और गढ़वाल स्काउट का संयुक्त दल पर्वतारोहियों को बचाने के लिए रवाना हुआ

रूपकुंड ट्रैक पर मुंबई के पर्यटक की मौत

-शुक्रवार को रूपकुंड के लिए रवाना हुआ था मुंबई के ख्भ् पर्यटकों का दल

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई पर्यटक की मौत

ष्ठश्वङ्कन्रु: भगुवाबासा से रूपकुंड जा रहे मुंबई के ख्भ् सदस्यीय दल के एक पर्यटक की शुक्रवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। थराली तहसील से राजस्व उप निरीक्षक के नेतृत्व में टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। शुक्रवार सुबह भगुवाबासा से मुंबई के पर्यटकों का एक दल रूपकुंड के लिए रवाना हुआ था। इसी बीच भगुवाबासा से आधा किमी आगे दल के एक सदस्य मुंबई निवासी ब्ख् वर्षीय विनय त्रिपाठी पुत्र आरसी त्रिपाठी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्थानीय पोर्टर ने इसकी सूचना तहसील थराली को दी। इसके बाद तहसील प्रशासन ने राजस्व उप निरीक्षक वीरेंद्र गडि़या के नेतृत्व में एक टीम घटना स्थल के लिए रवाना कर दी। बताया जा रहा कि ग्रामीणों की मदद से मृतक को वाण गांव तक लाया जा रहा है।