फोटो: 15:

करंट लगने से तीन भैंसों की मौत

मोबाइल टावर को सप्लाई देने वाले केबल से लगा करंट

ROORKEE:

बिजली का करंट लगने से तीन भैंसों की मौत हो गई। इस पर गुस्साये लोगों ने जमकर हंगामा किया। ऊर्जा निगम ने पूरे क्षेत्र की आपूर्ति बंद कर दी। करंट एक मोबाइल टावर को सप्लाई देने वाले केबल से लगा हैं

प्लॉट के पास एक मोबाइल कंपनी का टावर लगा हुआ

घटनाक्रम के मुताबिक इमलीरोड निवासी शमशाद ने चार भैंसे पाल रखी है। इन भैंसों का दूध बेचकर वह परिवार का पालन-पोषण करता हैं। शनिवार को उसने भैंसों को टावर के समीप प्लॉट में बांधा हुआ था। प्लॉट के पास एक मोबाइल कंपनी का टावर लगा हुआ था। इस मोबाइल कंपनी ने टावर के और चारों और कंटीले तार लगे हुये है। शाम करीब साढे़ तीन बजे एक भैंस ने टावर के गेट पर मुंह लगाया तो उसको जोर का करंट लगा, भैंस ने जोर-जोर से रंभाना शुरू कर दिया, इस पर दो अन्य भैंसे भी भागने लगी तो उनको भी करंट लग गया। तीनों की ही दर्दनाक मौत हो गई।

लोगों ने हंगामा किया

इससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई, तब तक बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गये। किसी ने इस बात की शिकायत ऊर्जा निगम को की, ऊर्जा निगम ने इस क्षेत्र की आपूर्ति बंद कर दी। इसी बीच लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया, उन्होंने आरोप लगाया कि इस टॉवर के आसपास बच्चे भी खेलते रहते हैं, ऐसे में यदि बच्चों को करंट लग जाता तो बड़ा हादसा हो जाता, काफी देर तक हंगामा होता रहा। इस संबंध में एसडीओ अश्वनी कुमार ने बताया कि इसमें ऊर्जा निगम का कोई दोष नहीं है। टावर की सप्लाई से ही करंट लगा हैं।