फोटो.7

- कांग्रेसियों ने लिया निर्णय राहुल गांधी से करेंगे गंगा स्नान का आग्रह

- 26 व 27 मार्च को हरिद्वार में होगा कांग्रेसियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

HARIDWAR: हरिद्वार में होने वाले दो दिवसीय बूथ कमेटी प्रशिक्षण शिविर और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की पाठशाला को सफल बनाने को लेकर कांग्रेसियों ने कमर कस ली है। शुक्रवार को हरिद्वार के गंगा स्वरूप आश्रम में आयोजित गढ़वाल मंडल पदाधिकारियों की बैठक में कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे गए।

ख्7 मार्च को आएंगे राहुल गांधी

हरिद्वार में ख्म् मार्च एवं ख्7 मार्च को कांग्रेस का बूथ कमेटी प्रशिक्षण शिविर आयोजित होना है। ख्7 मार्च को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, आगामी विधानसभा चुनाव आदि विषयों को लेकर मंथन किया जाएगा। आयोजन को लेकर दूधाधारी चौक स्थित गंगा स्वरूप आश्रम में गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों की बैठक आहूत हुई।

भाजपा नेताओं पर लगाए आरोप

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष व जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रहमस्वरूप ब्रहमचारी ने कहा कि केंद्र में काबिज होने के बाद भाजपा नेताओं में अहंकार सिर चढ़कर बोल रहा है, इसलिए वह राहुल गांधी पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। इन आरोपों का जवाब देने व भाजपाइयों की शुद्धि-बुद्धि के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष को हर की पैड़ी पर पूजा अर्चना, यज्ञ व गंगा स्नान करना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि गंगा स्नान के सुझाव को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष रखा जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक राजेश जुआंठा, अंशुल श्रीकुंज, महेश प्रताप राणा आदि मौजूद थे।

कार्यक्रम स्थल तय नहीं

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का हरिद्वार आगमन कार्यक्रम तय हो गया है, लेकिन कार्यक्रम स्थल तय नहीं हो सका है। प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भीड़ अधिक रहेगी, जिसके चलते ऐसा स्थाना खोजा रहा हैं जहां कोई दिक्कत न आए। बताया कि कार्यक्रम स्थल तय नहीं हो सका है, जल्द ही कार्यक्रम स्थल तय हो जाएगा।