- मेलाधिकारी ने दिए लाइट लगाने के आदेश

-रोजाना बड़ी संख्या में सैर सपाटे को पहुंचते हैं लोग

HARIDWAR: सप्तसरोवर क्षेत्र के गंगा नदी के तटबंध पर दो साल से छाए अंधेरे के दूर होने की उम्मीद जगी है। स्ट्रीट लाइट से तटबंध को रोशन करने के लिए मेलाधिकारी ने हरी झंडी दे दी है। मेला विद्युत विभाग अब गंगा किनारे के लगभग दो किलोमीटर तटबंध को रोशन करने के लिए नए सिरे से लाइन खींचने और एलईडी लाइट लगाने की तैयारी कर रहा है।

जल्द शुरू होगा लाइट लगाने का काम

सप्तसरोवर क्षेत्र में गंगा नदी के तटबंध जल्द ही रोशनी से जगमग होंगे। अधिशासी अभियंता विनीत सक्सेना ने बताया कि तटबंध पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था पर तत्काल काम शुरू किया जा रहा है। एक बार धाíमक संस्था गीता कुटीर तपोवन ने व्यवस्था करा दी थी। परंतु नगर निगम की ओर से देखरेख नहीं किए जाने से एक एक कर सभी लाइटें खराब हो गई। क्षेत्रवासियों ने नगर प्रमुख मनोज गर्ग से तटबंध की स्ट्रीट लाइटों को बदलवाकर नई लाइटें लगवाने की मांग की थी। अब मेलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने मेला विद्युत विभाग की लाइटें ठीक करने का निर्देश दिए हैं। वहीं, दूसरी ओर सप्तसरोवर क्षेत्र में गंगा पर बने घाटों पर गंगाजल का प्रवाह बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी ने हरी झंडी दे दी है। सिचाई खंड हरिद्वार के अधिशासी अभियंता को पार्क क्षेत्र में क्यूनेट बनाने के लिए तत्काल धनराशि जमा करने के निर्देश दिए हैं।

सैर सपाटे को आते हैं लोग

तटबंध पर आसपास के लोग सुबह- शाम सैर के लिए जाते हैं। आसपास के क्षेत्र में आबादी करीब भ्0 हजार से ज्यादा है। ऐसे में अधिकांश लोग सुबह-शाम सैर के लिए यहां आते हैं। सुबह अंधेरा होने और झाडि़यों के कारण वन्यजीवों का खतरा मंडराता रहता है। शाम के समय में भी अंधेरा होने पर लोग वापस लौट जाया करते हैं। लेकिन, अब तटबंध पर लाइटें लगने से लोगों को दिक्कत नहीं होगी। लोग अधिक समय तक सैर सपाटा कर सकेंगे। तटबंधों के प्रकाशवान होने से यात्री भी रात के समय अधिक देर तक गंगा किनारे बैठ सकेंगे।