-रक्षा मंत्रालय के हिम एवं हिमस्खलन संस्थान ने किया अलर्ट जारी

-शनिवार और रविवार को हिमस्खलन की संभावना

>DEHRADUN: उत्तराखंड में तीन हजार मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में हिमस्खलन हो सकता है। इसके चलते उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ जिलों में चेतावनी जारी करते हुए अर्लट घोषित किया गया है। शनिवार और रविवार को दो दिन हिमस्खलन की सबसे अधिक संभ्ावना है।

तीन हजार मीटर ऊंचाई पर खतरा

क्ख् और क्फ् मार्च को चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में तीन हजार मीटर से ऊपर वाले हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में हिमस्खलन हो सकता है। ऐसे इन क्षेत्रों में रक्षा मंत्रालय के हिम एवं हिमस्खलन संस्थान ने मध्यम खतरा बताते हुए चेतावनी जारी की है।

मुख्य सचिव ने जारी की चेतावनी

मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली के जिलाधिकारियों को इन क्षेत्रों में एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन क्षेत्रों में घूमने वाले लोगों को वहां न जाने की चेतावनी दी है।

हिमस्खलन से बड़ा खतरा

कई बार हिमस्खलन बड़ी तबाही का कारण बन जाता है। ऐसे में यदि आसपास लोग कैंप लगाए हुए हो तो बड़ा हादसा हो जाता है। ऐसे में सभी जिलों के डीएम ने उन क्षेत्रों में घूमने वाले लोगों को वापस आने के निर्देश दिए हैं।