फोटो:8, 9:

रिक्त पडे़ पंचायत सदस्यों के लिये आज डाले जाएंगे वोट

ग्राम पंचायतों में सुरक्षा के भी कडे़ इंतजाम

ROORKEE:

रिक्त पडे़ ग्राम पंचायत सदस्यों और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिये आज वोट डाले जाएंगे, इसके लिये सभी मतदान केंद्रों पर पो¨लग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। साथ ही इन ग्राम पंचायतों में सुरक्षा के भी कडे़ इंतजाम किये गये हैं।

विधायक हरिदास के पुत्र मैदान में

नारसन विकास खंड में शुक्रवार को क्ख् ग्राम पंचायत सदस्यों के लिये क्7 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है। इसके अलावा भगवानपुर चंदनपुर की क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव होना है। यह सीट चर्चाओं में हैं यहां पर विधायक हरिदास के पुत्र चुनाव लड़ रहे हैं जबकि पिछले चुनाव में वह चुनाव हार गये थे। यहां पर कुल क्क् प्रत्याशी क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में लड़ रहे हैं। रुड़की विकास खंड में भी तीन ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य के सात पदों पर शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे।

रविवार को मतगणना

वहीं भगवानपुर विकास खंड में 9 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है। सभी मतदान केंद्रों पर गुरुवार को ही पो¨लग पार्टियां रवाना हो गई है। इन गांव में सुरक्षा के भी कडे़ इंतजाम किये गये हैं। निर्वाचन अधिकारी नारसन हितपाल सिंह चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को वो¨टग होगी जबकि रविवार को मतगणना होगी।