डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Virgo Yearly Horoscope 2024 Hindi- Kanya Varshik Rashifal 2024: कन्‍या राशि : Virgo Horoscope January 2024 in Hindi: यह माह जातक के लिए अनुकूल रहेगा। शुभ फल दायक रहेगा। जातक के कार्यों में सफलता मिल सकती है। घर परिवार की स्थितियाँ थोड़ी चुनौतीपूर्ण रहेगी। पारिवारिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। सहयोगियों एवं ईष्ट-मित्रों की उदासीनता के कारण चुनौतियाँ बढ़ सकती है। व्यापार आदि की दिशा में स्थितियाँ सामान्य रहेगी। महीने के उत्तरार्ध में स्थितियाँ थोड़ी अनुकूल होने लगेगी। सुख-शांति में वृद्धि होने लगेगी। जातक के कार्यों में सफलता मिलने लगेगी। व्यापार आदि में बनी चुनौतियाँ धीरे-धीरे दूर होने लगेगी। जिससे आर्थिक स्थितियाँ थोड़ी पटरी पर आने लगेगी। गणेश जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होने लगेगी।

Virgo Horoscope February 2024 in Hindi: इस माह लोगों से आर्थिक सहयोग जातक को मिल सकता है। जिससे जातक की स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है। स्त्री के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। पेट में मरोड़ या गैस जैसी परेशानी का योग बन सकता है। गृहस्थ् जीवन में भी सौहार्दपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। संतान पक्ष की चिंता बढ़ सकती है। ईष्ट मित्रों का सहयोग मिल सकता है। शैक्षिक क्षेत्र में लगे लोगों के लिए भी समय लगभग अनुकूल है। कई महत्वपूर्ण चुनौतियों को पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है। जमीन जायजात एवं भवन आदि के कार्यों में प्रगति हो सकती है। उद्योग धंधो में भी सफलता मिल सकती है। घरेलू समस्यायें दूर हो सकती है जिससे जातक की सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है।

Virgo Horoscope March 2024 in Hindi: स्त्री एवं पुत्र से चुनौतियाँ मिल सकती है। शत्रु भी चुनौती खड़ी कर सकते है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ से हर चुनौतियों को अनुकूल बनाने एवं पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। कार्य-विस्तार करने में भी जातक को सफलता मिल सकती है। यह माह मिला-जुला रहेगा। इस माह में अच्छा एवं खराब दोनों का अनुभव प्राप्त हो सकता है। अधिक श्रम से चुनौतियों को कम करने में जातक को सफलता मिल सकती है। घर परिवार की चिंता बनी रह सकती है। विद्या-बुद्धि का विकास हो सकता है। आर्थिक क्षेत्रों में गति आ सकती है। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। कई मिश्रित कार्यों को नई दिशा देने में सफलता मिल सकती है। संतान आदि का सुख मिल सकता है। बड़ी आय का योग बन सकता है। यात्रा से बचें यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो गणेश जी की पूजा करने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

Yearly Horoscope 2024 in Hindi | by Dr. Trilokinath, Astrologer

Virgo Horoscope April 2024 in Hindi: इस माह परिवारजनों का सहयोग मिल सकता है। स्त्री सुख की प्राप्ति हो सकती है। कोई बड़ा एवं स्थाई लाभ प्राप्त करने में जातक को सफलता मिल सकती है। जातक जीवन में कई बड़ी चुनौतियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। निरर्थक वाद-विवाद से बचें नहीं तो बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। किसी प्रतियोगी क्षेत्र में अधिक परिश्रम के बाद सफलता मिल सकती है। विरोधियों को पटरी पर लाने एवं दबाव बनाने में जातक को सफलता मिल सकती है। प्रियजनों से भेंट हो सकती है। व्यापार आदि की दिशा में बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। आय एवं व्यय में संतुलन बना रहेगा। व्यवसायिक दृष्टि से भी माह लगभग अनुकूल रहेगा। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने में जातक को सफलता मिल सकती है।

Virgo Horoscope May 2024 in Hindi: इस माह जातक अपनी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने में सफल हो सकता है। घर परिवार में अनेक मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते है। जातक योजनाबद्ध तरीके से हर चुनौतियों को पटरी पर लाने एवं साधने में सफल हो सकता है। माह का पूर्वार्ध मिला-जुला रहेगा। जीवन में अत्यधिक संघर्ष के साथ कार्यों में सफलता मिल सकती है। धन की तंगी जातक के लिए चुनौती खड़ी कर सकती है। व्यापार आदि की स्थिति सामान्य रहेगी। लेकिन महीने के उत्तरार्घ में स्थितियाँ थोड़ी अनुकूल होने लगेगी। कई महत्वपूर्ण कार्यों को विस्तार देने में जातक को सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य में कमजोरी होने का योग बन सकता है। व्यापारिक दृष्टि से भी प्रगति का योग बनने लगेगा। जातक हर बाधाओं एवं चुनौतियों को दूर करता हुआ जातक आगे बढ़ने में सफल हो सकता है।

Virgo Horoscope June 2024 in Hindi: इस माह व्यवसाय आदि के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। जातक के कार्यों में बनी चुनौतियाँ कम हो सकती है। जातक यदि क्रियाशील बना रहेगा तो उन्नति की ओर आगे बढ़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी यह माह अनुकूल रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में जातक को बड़ी सफलता मिल सकती है। अनेक तरह की चुनौतियों का सामना करते हुए जातक आगे बढ़ने में सफल हो सकता है। जमीन-जायजात एवं वाहन संबंधित समस्यायें दूर हो सकती है। आय के कई क्षेत्र विकसित करने में जातक को सफलता मिल सकती है। सरकारी सेवा में लगे जातकों के लिए यह समय भी अनकूल रहेगा। जातक अपने बड़े अधिकारी को प्रसन्न करने या उनका सहयोग प्राप्त करने में सफल हो सकता है। प्रमोशन आदि में लाभ मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी यह माह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

Virgo Horoscope July 2024 in Hindi: इस माह मान सम्मान में वृद्धि होगी। जातक का महत्व बढ़ सकता है लेकिन राजकीय कार्यों में चुनौतियाँ बढ़ सकती है। जातक को व्यवधानों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन जातक अपनी कर्मठता से चुनौतियों को पटरी पर लाने एवं अनुकूल बनाने में सफल हो सकता है। अन्न, वस्त्र एवं आभूषण का लाभ जातक को मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधित स्थितियाँ भी अनुकूल रहेगी। नौकरी आदि में परिवर्तन का योग बन सकता है। गृहस्थ जीवन सुखी हो सकता है। पढ़ाई-लिखाई में जातकों की रुचि बढ़ सकती है। उद्योग-धंधो में भी सफलता का योग है। अर्थ-लाभ की स्थिति बन सकती है। माह के उत्तरार्ध में प्रतियोगी क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। मान-सम्मान या आर्थिक चुनौतियाँ जातक को तनाव दे सकती है। उद्योग व्यापार में सफल होने का योग बन सकता है। यात्रा सुखद एवं अनुकूल हो सकती है। सूर्य को जल देने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

Virgo Horoscope August 2024 in Hindi: इस माह जातक थोड़ा सावधानी बनायें रखें। परिवार में चुनौतियाँ बढ़ सकती है। जिससे आपसी वैमनस्य की स्थिति बन सकती है। आर्थिक स्थितियाँ भी थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। जिससे पैसा आदि की तंगी के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ से आर्थिक संतुलन को पटरी पर लाने में थोड़ा सफल हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधित स्थितियाँ भी लगभग अनुकूल है। जातक अपनी बौद्धिक चेतना से अव्यवस्थित स्थितियों को साधने में सफल हो सकता है। रोजी-रोजगार की दिशा में भी जातक को सफलता मिल सकती है। सहयोगियों एवं प्रियजनों के सहयोग से चुनौतियों को कम करने में जातक को सफलता मिल सकती है। नौकरी में उल्लास और चुनौतीपूर्ण स्थितियों के कारण दबाव बढ़ सकता है। माह के उत्तर्राध में थोड़ी चुनौतियाँ बढ़ सकती है। अनावश्यक तर्क-वितर्क से जातक कष्ट महसूस कर सकता है। चुनौतियों को दूर करने में जातक सूझ-बूझ से कार्य करके आगे बढ़ने में सफल हो सकता है। यात्रा सुखद एवं मनोरम रहेगी।

Virgo Horoscope September 2024 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों के लिए समय लगभग अनुकूल रहेगा। व्यवसायिक दृष्टि से स्थितियाँ अनुकूल रहेगी लेकिन दामपत्य जीवन में भी चुनौतियाँ बढ़ सकती है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। शुभ अशुभ फलों के मिश्रित प्रभाव के कारण माह सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित चुनौती भी आ सकती है। आर्थिक संतुलन बनायें रखना होगा। सहयोगियों से अनुकूलता बनायें रखनी होगी। तभी कोई बड़ा सहयोग प्राप्त करने में जातक सफल हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। रोजी-रोजगार की दिशा में भी सफलता मिल सकती है। सामाजिक गतिविधियों में जातक की रुचि बढ़ सकती है। जिससे जातक की लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। स्त्री सुख मिल सकता है। संतान आदि के कारण भी अनुकूल स्थितियाँ बन सकती है। सूर्य को जल देने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती हैं।

Virgo Horoscope October 2024 in Hindi: इस माह घर-परिवार का सहयोग मिलेगा। भाई-बहन के सहयोग के कारण जातक अपनी स्थितियों में सुधार लाने में सफल हो सकता है। इस माह माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है इसलिए सावधानी बनायें रखें। शासनसत्ता से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। नौकरी आदि के क्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियाँ बन सकती है। रोग आदि से मुक्ति मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से जातक की लोकप्रियता मिल सकती है। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। उद्योग व्यापार की दृष्टि से माह अनुकूल है। जातक के कार्यों में प्रगति हो सकती है। आय के कई साधन विकसित करने में जातक को सफलता मिल सकती है। भूमि भवन के कार्यों में उन्नति हो सकती है।

Virgo Horoscope November 2024 in Hindi: इस माह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। पारिवारिकजनों का सहयोग मिल सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। न्यायालय के कार्यों में सफलता मिल सकती है। इस माह थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। पेट गैस आदि के कारण जातक को थोड़ा कष्ट हो सकता है। ईष्ट मित्रों का थोड़ा सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग से जातक चुनौतियों को पार करने में सफल हो सकता है। समाज में लोकप्रियता बढ़ सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में भी मन लग सकता है। संतान की चिंता के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। नौकरी आदि की क्षेत्र में प्रगति हो सकती है। बड़े अधिकारियों के सहयोग से जातक का महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। आर्थिक स्थितियाँ मजबूत हो सकती है। धर्म-कर्म में मन लग सकता है। साधु-संगत का योग बन सकता है।

Virgo Horoscope December 2024 in Hindi: इस माह जातक भूमि वाहन का क्रय कर सकता है या क्रय करने की स्थिति बन सकती है। नौकरी आदि की दिशा में भी प्रगति का योग है।धन-अन्न की वृद्धि हो सकती है। सुख-सुविधायें बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यों में भी रूचि बढ़ सकती है। घर परिवार का विकास हो सकता है। आर्थिक स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है। सामाजिक कार्यों में मन लग सकता है। शत्रुओं पर विजय पाने में जातक सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी माह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर जातक को सफलता मिल सकती है। शैक्षिक कार्यों में भी उन्नति हो सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk