कॉलेजों में लटका दिया ताला

- एसएसपी व सिटी मजिस्ट्रेट ने वार्ता के लिए पीयू वीसी से की अपील

- अपनी डिमांड पर पीयू कर्मचारी संघ 7 अप्रैल से ही है स्ट्राइक पर

PATNA: पटना यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेजों में काम-काज पूर्णरूपेण ठप है। पटना यूनिवर्सिटी कॉलेज कर्मचारी संघ 7 अप्रैल से स्ट्राइक पर है। मंडे को पीयू कॉलेज कर्मचारी संघ की ओर से स्ट्राइक में शामिल हो जाने के बाद पीयू एडमिनिस्ट्रेशन पर चौतरफा प्रेशर बढ़ गया है। यूनिवर्सिटी के सभी ऑफिस में ताला लगने से स्टूडेंट्स समेत पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी दिन भर परेशान रहे। मंडे को पुलिस ऑफिसर्स वीसी से मिलने पहुंचते रहे।

ऑफिसर्स पहुंचे वीसी आवास

वीसी आवास सूत्रों के अनुसार एसएसपी जितेंद्र राणा एवं सिटी मजिस्ट्रेट पीयू के वीसी डॉ वाईसी सिम्हाद्री से मिलने वीसी आवास पहुंचे थे। दोनों ऑफिसर्स ने स्ट्राइक व स्टूडेंट्स के बीच बढ़ रहे आक्रोश से कैंपस के तनाव को टालने का रिक्वेस्ट किया। दोनों ऑफिसर्स ने वार्ता में परेशानी होने पर जिला प्रशासन से मध्यस्ता व वार्ता के लिए दंडाधिकारी उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। मिली जानकारी के अनुसार वीसी आंदोलनकारी नॉन-टीचिंग स्टाफ पर पुलिसिया एक्शन ले कैंपस खाली करवाना चाहते थे। वार्ता के समय मौजूद एक ऑफिसर ने बताया कि कैंपस में वार्ता के अलावा कोई एक्शन लेने से ऑफिसर्स ने इनकार किया। एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से वीसी को स्पष्ट संदेश दिया गया कि अपने डिमांड को मनवाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से स्ट्राइक को रोका नहीं जा सकता है।

बिना काम लौटना पड़ा स्टूडेंट्स को

पीयू में कॉलेज कर्मचारी संघ के स्ट्राइक से कॉलेजों के गेट बंद होने से स्टूडेंट्स को काफी परेशानी हुई। डॉक्यूमेंट नहीं मिलने से कई स्टूडेंट को लौटना पड़ा। साइंस कॉलेज, पटना कॉलेज, मगध महिला कॉलेज, पटना टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज सहित पीयू के अन्य कॉलेजों में कर्मियों ने तालाबंदी कर काम-काज ठप रखा। बीएन कॉलेज में रिटायरमेंट के करीब पहुंचे एक दर्जन कर्मचारियों ने प्रिंसिपल को स्ट्राइक से स्वयं को अलग रखने की बात कहते हुए लिखित सूचना दी है।

एबीवीपी ने वीसी का पुतला फूंका

एबीवीपी के महानगर इकाई ने मंडे को वीसी डॉ वाईसी सिम्हाद्री का पुतला फूंका। एबीवीपी मेंबर ने स्ट्राइक के कारण पठन-पाठन बाधित होने, पार्ट वन एग्जाम कैंसिल होने एवं स्टूडेंट्स की प्रॉब्लम पर जल्द एक्शन नहीं लेने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदेश सह मंत्री आशीष सिन्हा ने वीसी को तानाशाही रवैया त्याग वार्ता कर कैंपस में एकेडमिक माहौल बहाल करने की मांग की। यूनिवर्सिटी को-ऑर्डिनेटर अमित शर्मा ने जल्द हल नहीं निकलने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। प्रदेश कार्यकारी परिषद के सदस्य विक्की राय, जिला संयोजक विजय प्रताप, महानगर मंत्री अमित मिश्रा, दिव्यांशु भारद्वाज, गौरव सुंदरम व कौटिल्य कुमार मौजूद थे।

एआईडीएसओ उतरा कर्मचारियों के सपोर्ट में

PATNA: एआईडीएसओ पटना जिला कमिटी के कार्यकर्ताओं ने पीयू मेन गेट पर वीसी डॉ वाईसी सिम्हाद्री का पुतला फूंका। एआईडीएसओ के जिला सचिव सरोज कुमार सुमन ने वीसी के रवैये को छात्र-कर्मचारी विरोधी बताया। पीयू एडमिनिस्ट्रेशन स्टूडेंट्स के कैरियर के साथ खिलवाड़ कर रहा है। निकोलाई शर्मा ने कर्मचारियों के हड़ताल को जायज ठहराते हुए, उनके जायज मांगो को पूरा कर हड़ताल समाप्त करवाने का डिमांड किया। उन्होंने कैंपस में जल्द से जल्द एकेडमिक गतिविधियों को बहाल करने का डिमांड किया। इस अवसर पर आदित्य, पुष्पा, साधना, आलोक कुमार, शिमला मौर्या ने मुख्य रूप से उपस्थित थे।

कर्मचारी से मारपीट की अफवाह

साइंस कॉलेज में स्ट्राइक कर रहे कर्मचारियों के साथ वीसी के इशारे पर कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन की ओर बल प्रयोग के अफवाह के बाद कर्मचारी संगठनों आक्रोश बढ़ गया। कॉलेज पहुंचने पर इस प्रकार की किसी घटना की जानकारी नहीं मिली। पटना यूनिवर्सिटी कॉलेज कर्मचारी संघ ने वीसी पर वार्ता के नाम पर गलत प्रचार का आरोप लगाया। संघ के अध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि बार-बार वार्ता के लिए तैयार नहीं होने के बात को बेबुनियाद बताया। उन्होंने बताया कि हमारा संगठन वार्ता के लिए तैयार है।