PATNA: मासूम बच्चियों को अपने हवस का शिकार बनाने वाले आरोपी इरशाद को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इरशाद अभी तक करीब आधे दर्जन से अधिक बच्चियों को अपने हवस का शिकार बना चुका है। कुतुबद्दीन लेन और मल्लिक गली निवासी पैरेंट्स के शिकायत के बाद पीरवहोर थाने की पुलिस ने कार्रवाई की।

पीरवहोर थाने की पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मल्लिक गली की सड़कों पर खेल रही बच्ची को इरशाद ने अपने हवस का शिकायर बनाया। बच्ची को इरशाद ने किस तरह से अपने झुठे बातों में फंसाया। वह पूरी सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। गली में रहले वाले पैरेंट्स ने क्ख् जुलाई को वीडियो पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस ने इरशाद का पीछा करना शुरू किया। शनिवार को जैसे ही घर में बच्ची को लेकर अंदर घुसा। पुलिस ने छापेमारी कर इरशाद को गिरफ्तार कर लिया।

- डर के चलते नहीं निकलती है घर से बच्चियां

इरशाद बच्चियों को अपने हवस का शिकार बनाने से पहले डराता-धमकाता था। बात नहीं मानने पर बुरी तरह से पिटाई भी करता था। बच्चियों की आवाज बाहर तक न जाए। इसके लिए मुंह पर कपड़ा बांध देता था। इसके बाद हवस पूरा करता था। थाने पहुंचे पैरेंट्स का कहना है कि इरशाद के मारपीट के डर से बच्चियां घर से बाहर नहीं निकल रही है। स्कूल भी जान बंद कर दिया है।

- पलंबर का काम करता है इरशाद

इरशाद मूल रूप से सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के शाहगंज का रहने वाला है। पीरबहोर थाना क्षेत्र में रहता है। वह पटना में पलंबर का काम करता है।

- दोपहर में बच्चि्यों को बनाता था शिकार

इरशाद बच्चियों को दोहपर में अपना शिकार बनाता था। कुतुबद्दीन लेन और मल्लिक गली में सुबह क्क् से दोपहर क् बजे तक सन्नाटा रहता था। इस दौरान सड़क पर ब् से म् साल की बच्ची खेलती दिखती थी तो उसको पहले बहला-़फुसलाकर घर के अंदर लेकर शिकार करता था।

घर के बाहर खेलने वाली बच्चियों को इरशाद अपना शिकार बनाता था। पैरेंट्स के शिकायत के बाद कार्रवाइ्र की गई। इसमें इरशाद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

- चंदन कुशवाहा, सिटी एसपी