रांची (नदीम अख्तर)। वैसे तो ये खिलाड़ी डाइट चार्ट फॉलो कर रहे हैं लेकिन बीती रात डिनर पर खिलाड़ियों को टीम मैनेजमेंट की इच्छा पर एक लाजवाब इंडियन डिश परोसा गया। खिलाड़ियों ने होटल के फ्लेवर रेस्टोरेंट में बैठकर टंगरी कबाब का लुत्फ उठाया।

india vs south africa 3rd test: साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों ने होटल में खाया यह डिश,उसके बाद हुआ कुछ ऐसा

विदेशी खिलाड़ी सीख गए टूटी फूटी ही सही हिंदी बोलना

यह डिश खिलाड़ियों को इतना पसंद आया कि सभी ने होटल के शेफ और अन्य कर्मचारियों को हिंदी में धन्यवाद दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण अफ्रीका की टीम के अधिकतर खिलाड़ी टूटी फूटी ही सही पर हिंदी बोलना सीख गए हैं।

india vs south africa 3rd test: साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों ने होटल में खाया यह डिश,उसके बाद हुआ कुछ ऐसा

शुक्रिया कह कर जीत लिया होटल के कर्मचारियों का दिल

यही वजह है कि खिलाड़ियों ने धन्यवाद, शुक्रिया कह कर होटल के कर्मचारियों का दिल जीत लिया। गुरुवार को खिलाड़ियों ने जे एस सी ए स्टेडियम के स्विमिंग पूल में कुछ टाइम बिताया। यहां खिलाड़ियों ने खूब इंजॉय किया। रांची में सभी खिलाड़ी काफी खुश हैं। सभी काफी मिलनसार हैं। सामने जो भी मिलता है सभी से हाथ जोड़ कर नमस्ते करते हैं।

india vs south africa 3rd test: साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों ने होटल में खाया यह डिश,उसके बाद हुआ कुछ ऐसा

ranchi@inext.co.in

Cricket News inextlive from Cricket News Desk