- हजारीबाग में गुरुवार को जिस मरीज की मौत हुई थी, उसकी रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव
- सिमडेगा में नौ, गढ़वा में चार, लातेहार और गुमला में दो-दो तथा लोहरदगा, हजारीबाग, रामगढ़ में एक-एक नए मरीज मिले
रांची : राज्य में कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अबतक राज्य में 1151 ऐसे मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं नए संक्रमितों की भी पहचान लगातार हो रही है। गुरुवार शाम तक राज्य में 22 नए संक्रमित लोगों की पहचान हुई, जिन्हें कोविड वार्डो में भर्ती किया गया है। इसके साथ ही कोरोना के कुल सक्रिय मरीजों की संख्या अब 756 हो गई है। वहीं अबतक कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके कुल मरीजों की संख्या 1918 हो गई है। इनमें 1151 स्वस्थ होकर अस्पतालों से अपने घर जा चुके हैं।
गुरुवार को सिमडेगा में नौ, गढ़वा में चार, रांची, लातेहार और गुमला में दो-दो तथा हजारीबाग और रामगढ़ तथा लोहरदगा में एक-एक नए मरीज मिले। इधर, हजारीबाग में एक दिन पूर्व जिस संदिग्ध कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई थी, उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसकी मौत के बाद यह रिपोर्ट आई। इस तरह, राज्य में अब कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 11 पर पहुंच गया है।
-----------
जिलावार सक्रिय मामले
जिला : एक्टिव केस
पूर्वी सिंहभूम : 226
सिमडेगा : 100
कोडरमा : 87
रांची : 52
रामगढ़ : 44
पश्चिमी सिंहभूम : 34
हजारीबाग : 39
धनबाद : 06
गुमला : 39
गिरिडीह : 07
गढ़वा : 12
चतरा : 20
सरायकेला-खरसावां : 19
जामताड़ा : 26
लातेहार : 10
पाकुड़ : 13
लोहरदगा : 14
खूंटी : 06
पलामू : 01
बोकारो 03
देवघर : 00
साहिबगंज : 00
दुमका : 00
गोड्डा : 00