अयोध्या केस पर शनिवार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया। इस निर्णायक डिसीजन का लेकर स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं।

कानपुर। Ayodhya Case Verdict 2019 Live Updates अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को अपना फैसला सुनाया। कोर्ट ने विवादित भूमि पर रामलला का दावा बरकरार रखा है। साथ ही सुन्नी वक्फ बोर्ड को अलग से 5 एकड़ की वैकल्पिक जमीन देने का आदेश दिया।

रघुपति राघव राजा राम 🚩
‘ह’ से हिन्दू , ‘म’ से मुसलमान और हम से सारा हिन्दुस्तान 🇮🇳
जय श्री राम 🚩

— geeta phogat (@geeta_phogat) November 9, 2019


इस ऐतिहासिक फैसले के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन आने लगे हैं। भारतीय महिला पहलवान गीता फोगाट ने भी सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले नर खुशी जाहिर की है। गीता ने टि्वटर पर लिखा, 'रघुपति राघव राजा राम, 'ह' से हिन्दू, 'म' से मुसलमान और हम से सारा हिन्दुस्तान जय श्री राम।' बता दें गीता की बहन बबिता फोगाट ने हाल ही में हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़ी थी मगर उन्हें हार मिली।

Shri Ram Jai Ram Jai Jai Ram 🙏🏼🌸 pic.twitter.com/FmpRkpY5Ay

— Virender Sehwag (@virendersehwag) November 9, 2019


पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी अयोध्या फैसले पर सोशल मीडिया पर खुशी व्यक्त की। अामतौर पर शायराना अंदाज में ट्वीट करने वाले वीरू ने इस गंभीर मुद्दे को लेकर बस एक लाइन लिखी। वीरू लिखते हैं, 'श्री राम, जय राम, जय जय राम।'

 

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari