Celebrate Republic day in a unique way!
गुब्बारे पर तिरंगा
मार्केट में इसबार रंग बिरंगे बैलून हैं। तीन रंगों के बैलून का नजारा पाटलिपुत्रा स्टेडियम में देखने को मिला। इसके अलावा पूरे शहर में हवा भर कर फ्लैग नजर आ रहे हैं। इसकी कीमत 12 रुपए से शुरू है। वहीं रिपब्लिक डे को लेकर न्यू किट भी मिल रही है। इसमें तीन प्रकार की डायरी है जिसमें आई फॉर इंडिया लिखा है। किट के फ्रंट साइज पर फ्लैग बना है। इसका रेट 400 रुपए है.वहीं शहर के शॉप्स में भी रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन से जुड़े आयटम्स की भरमार है। बच्चे भी पैरेंट्स के साथ फ्लैग, कैप, रिबन व बैलून की खरीदारी कर रहे हैं। कैपिटल के यूथ 26 जनवरी को कुछ डिफरेंट दिखना चाहते हैं। इसलिए वे टीशर्ट, शट्र्स, फोटो फ्रेम आदि पर फ्लैग की तरह आकृति बनवा रहे हैं। शॉप ऑनर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि यूथ अपने टीशर्ट पर फ्लैग एवं कोटेशन लिखवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 20 जनवरी के बाद से ही इसकी बुकिंग शुरू हो गई थी। इसके अलावा नेक और आम्र्स पर टैटू में मेरा इंडिया ग्रेट, मां तुझे सलाम, वंदेमातरम् लिखवा रहे हैं। टैटू एक्सपर्ट अमित कुमार की मानें तो जनवरी शुरू होते ही यूथ का आना शुरू हो जाता है। मेरे पास खासकर रिपब्लिक डे से जुड़े कोटेशन लिखवाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।एक तरह का अनोखा फ्लैगलेमिनेटेड फ्लैग वास्तव में कागज के बने हैं। फ्लैग के ऊपर वाले हिस्से का लेमिनेशन किया गया है। जिस पर पानी का असर नहीं होगा। इसमें प्लास्टिक के पाइप का यूज किया गया है जो हर साइज में अवेलेबल है। इसके अलावा बच्चों के लिए हैंड बेल्ट और ऑफिस के लिए स्टैंड फ्लैग भी खूब बिक रहे हैं।तीन रंगों वाला अम्ब्रेलाबच्चों को तीन रंगों से बना अम्ब्रेला खूब पसंद आ रहा है। अम्ब्रेला के बीच में महात्मा गांधी के चरखे को काफी इंटरेस्टिंग बनाया गया है। इतना ही नहीं छाते की स्टिक को भी तीनों रंगों से पेंट किया गया है। इसका शुरुआती रेट 160 रुपए है। यह बोरिंग रोड, राजा बाजार, न्यू मार्केट साहित लगभग हर बड़े मार्केट में अवेलेबल है। इंटरनेट से करें रिपब्लिक डे सेलिब्रेट
रिपब्लिक डे की तैयारी जोर-शोर से जारी है। मार्केट सज चुके हैं, अभी से ही जगह-जगह तिरंगे मिलने लगे हैं। हालांकि रीयल सेलिब्रेशन के साथ-साथ अबकी लोग वर्चुअल वल्र्ड में गणतंत्र सेलिब्रेट करेंगे। इसको लेकर हजारों वॉलपेपर, गेम और मैसेज ऑनलाइन रन कर रहे हैं। दरअसल गूगल, याहू सहित कई इंटरनेट साइट के प्ले स्टोर पर ई एप्लीकेशन आए हैं, जिसे पटनाइट्स खूब इंज्वॉय कर रहे हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी बड़ी संख्या में रिपब्लिक डे से जुड़े मैसेजेज रन कर रहे हैं।थ्री-डी में पढि़ए संविधान गौरतलब है कि इंडिया में 26 जनवरी 1950 को अपना संविधान लागू हुआ था। इसी को लेकर गूगल प्ले पर इससे जुड़े कई वॉलपेपर डाउनलोड किए जा सकते हैं। वॉलपेपर में दिल्ली के इंडिया गेट, स्काई, ताजमहल साहित कई आकर्षक बैकग्राउंड पर इंडिया का फ्लैग लगा होगा। इतना ही नहीं, कई ऐसे वॉल पेपर भी हैं जिसके बैकग्राउंड में फूलों की बारिश, उड़ती चिडिय़ा, एनिमेटेड टेक्स्ट आदि मिल जाएंगे। आप एक साथ कई वॉलपेपर डाउनलोड कर सकते हैं, जो अपनेआप बदलता रहेगा।आपके लिए हैं कई ऑप्शन
गूगल प्ले पर उपलब्ध एप्लीकेशन के जरिए आप स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की फोटोज डाउनलोड कर सकते हैं। रिपब्लिक डे से जुड़े सांग के साथ-साथ नेशनल एंथम भी अवेलेबल है। यहां आपको रिपब्लिक डे व फ्रीडम फाइटर्स की हिस्ट्री व जीवनी पढऩे को भी मिलेगी। प्ले स्टोर से आप इंडियन एंथम भी डाउनलोड कर सकते हैं। गूगल प्ले पर उपलब्ध इस ऐप्स में इंडियन एंथम लिखा है। आकर्षक बैकग्राउंड के साथ एनिमेटेड हैपी रिपब्लिक डे लिखा मिलेगा। इंडिया के फ्लैग पर रंग-बिरंगे फूलों के बौछार भी इंटरेस्टिंग है। अगर आप झंडा फहराना चाहते हैं, तो आपके लिए यह ऑॅप्शन भी मौजूद है। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी शान, स्वाभिमान एवं सम्मान का प्रतीक है। जन-जन तक यह भाव पहुंचाने के लिए आप बेस्ट तिरंगे को डाउनलोड कर अपने फेसबुक या जीमेल के जरिए रिपब्लिक डे को सेलिब्रेट कर सकते हैं।