सचिन तेंदुलकर गुरुवार से अपने करियर का अंतिम टेस्ट खेल रहे हैं और क्रिकेट इतिहास के सबसे कायमाब बल्लेबाज़ के तौर पर वे क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं.


सचिन तेंदुलकर ने 24 साल के लंबे क्रिकेट करियर में 34 हज़ार से ज्यादा रन बनाए हैं. इस रिकॉर्ड तोड़ सफ़र में सचिन ने टेस्ट और वनडे दोनों प्रारूप में नियमित तौर पर शानदार प्रदर्शन किया है.वे टेस्ट और वनडे दोनों प्रारूप में सबसे ज़्यादा मैच खेलने और सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर हैं. हालांकि उन्होंने भारत की ओर से महज एक टी-20 मैच खेला है.पांच सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़टेस्ट     एस. तेंदुलकर     आर. पॉन्टिंग     के. संगाकारा     जे. कैलिस     ब्रायन लारामैच     199     168     117     164     131रन     15837     13378     10486     13140     11953औसत     53.83     51.85     56.98     55.44     52.14शतक     51     41     33     44     34वनडे                     मैच     463     375     354     321     299


रन     18426     13704     11796     11498     10405औसत   44.83     42.03     39.99     45.26     40.48शतक     49     30     16     17     19

सचिन तेंदुलकर ने भारत की ओर से अपने करियर की शुरुआत 1989 में महज 16 साल की उम्र में की थी. उनके नाम क्रिकेट के तमाम रिकॉर्ड दर्ज़ है. इसमें सबसे प्रसिद्ध रिकॉर्ड उन्होंने मार्च, 2012 में ढाका में तब बनाया जब उन्होंने बांग्लादेश के ख़िलाफड 114 रन बनाते हुए अपना सौवां इंटरनेशनल ठोका.दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ रिकी पॉन्टिंग हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 71 शतक बनाए हैं. कई खिलाड़ियों और कमेंटेटरों का मानना है कि सचिन के शतकों का रिकॉर्ड शायद ही टूटे.सचिन 'रिकॉर्ड' तेंदुलकरऐसा महान बल्लेबाज़ आउट भी होता रहा है.तेंदुलकर अपने करियर में 680 बार आउट हुए हैं इनमें 60 फ़ीसदी बार वे कैच आउट हुए.

Posted By: Satyendra Kumar Singh