-डेंगू वार्ड में हैं सिर्फ 10 बेड, वार्ड में अभी एडमिट हैं 12 पेशेंट

-संडे को पांच पेशेंट मिले डेंगू पॉजिटिव, डिस्टिक्ट हॉस्पिटल प्रशासन डेंगू रोकने में नाकाम

बरेली : जिले में डेंगू की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालत यह है कि डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में बना डेंगू वार्ड फुल हो गया है। जिसके चलते एक बेड पर दो-दो मरीजों को एडमिट किया जा रहा है। वहीं संडे को पांच नए मरीज डेंगू वार्ड में भर्ती किए गए।

अब तक 145 को हुआ डेंगू

डेंगू का वायरस लगातार बढ़ रहा है। अब तक जिले मे डेंगू के करीब 145 मरीज सामने आ चुके हैं। डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के हार्ट वार्ड में दस बेड का डेंगू वार्ड बना है। सैटरडे को यहां सात मरीज भर्ती थे। जबकि संडे को पांच और मरीज एडमिट हुए जिससे मरीजों की संख्या 12 हो गई। जबकि बेड सिर्फ हैं इससे एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती किया गया।

नहीं बना दूसरा वार्ड

मरीज मच्छरदानी के बाहर बैठ रहा है। इससे संक्रमण दूसरों को भी होने की आशंका है। डेंगू के मरीज लगातार बढ़ने के बावजूद डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल प्रबंधन ने अब तक वार्ड नहीं बढ़ाए हैं। वही, शहर के प्राइवेट अस्पताल मरीजों से भरे हुए हैं। इन अस्पतालों में भर्ती कई मरीजों का डेंगू का इलाज चल रहा है। एडीएसआईसी डॉ। टीएस आर्या ने बताया कि डेंगू के मरीज भर्ती करने के लिए बेड बढ़ाएं जाएंगे। सभी को इलाज मिले इसी के चलते एक बेड पर दो मरीज भर्ती करने पड़ रहे हैं।

Posted By: Inextlive