बुजुर्ग लोगों के लिए प्रत्येक महीने होता है प्रोग्राम


रांची (ब्यूरो) । रांची माहेश्वरी समाज अपने बुजुर्ग लोगों के लिए चौपाल मंच के अंतर्गत कई कल्याणकारी योजनाएं चलाता है। चौपाल के संयोजक राजकुमार मारू एवं सहसंयोजक अशोक साबू हैं। बुजुर्ग लोगों के एकाकी जीवन में नई ऊर्जा के संचरण के लिए प्रत्येक महीने कुछ कार्यक्रम किए जाते हैं। आज इस चौपाल के अंतर्गत होली मिलन का आयोजन किया गया। 40 बुजुर्गों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल का टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इसके बाद अंत्याक्षरी का रंगारंग कार्यक्रम हुआ। होली गीतों को कोरस में गया तथा अंत में होली के गीतों पर सब ने मिलकर नृत्य किया। 60 से 82 साल के बुजुर्गों का आपस में मिलजुल कर इस तरह मनोरंजन कार्यक्रम को आयोजन करना उनके जीवन में एक नया रंग भरने का प्रयास था।बसारगढ़ में होली मिलन समारोह
बसारगढ़ की महिलाओं ने होली स्नेह मिलन समारोह मोमेंट रेसॉर्ट में धूमधाम से मनाया। सुभारम्भ किरण मिश्रा ने रंग बरसे गीत के साथ किया। समारोह में कई मजेदार खेलों का भी आयेजन किया गया। जिसमें सबने हिस्सा लिया और जीतने वाले प्रत्याशी को उपहार देकर सम्मानित किया गया। नृत्य, गीत और हास्य जैसे कार्यक्रम से सभी ने होली के रंग में सराबोर कर दिया। जिसमे सीमा मिश्रा, पिंकी सिंह , जया सिंह, रश्मि साहू, संध्या सिंह, सुमन शुक्ल, किरण मिश्रा.शामिल हुई। सुमन शुक्ला को मिसेस होली का टैग मिला। कार्यक्रम में सभी ने रैंप वॉक किया और अंत में सबने होली के गीत पर मिलकर जोरदार नृत्य किया।

Posted By: Inextlive