सड़क पर फैलाई गंदगी तो मार्शल वसूलेंगे जुर्माना
RANCHI: राजधानी में अब कचरा फेकने वालों की खैर नहीं है। रांची नगर निगम इसकी निगरानी के लिए जल्द ही निगम मार्शल की तैनाती सभी वार्डो में करेगा। जहां रोड पर कचरा फेंकने या गंदगी फैलाने पर मार्शल आप पर जुर्माना लगाएगा। इसके लिए रांची नगर निगम ने टेंडर निकाला था, जिसमें राजधानी की ही दो एजेंसियों ने इंटरेस्ट दिखाया है। ऐसे में जो भी एजेंसी सेलेक्ट की जाती हैं, उसे निगरानी का काम मिल जाएगा। बताते चलें कि बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है।
हर वार्ड में होगा एक मार्शलसिटी को साफ-सुथरा बनाने के लिए रांची नगर निगम काम कर रहा है। लेकिन सिटी में कुछ ऐसे भी लोग है जो अपनी आदत सुधारना ही नहीं चाहते। ऐसे लोगों पर ही लगाम लगाने के लिए मार्शल को तैनात किया जाएगा। सिटी के सभी भ्भ् वार्ड में एक मार्शल को तैनात किया जाना है। इसके बाद अगर जरूरत पड़ेगी तो इनकी संख्या में बढ़ोतरी भी की जाएगी। ये मार्शल अपने वार्डो में दिनभर मूव करेंगे। इस बीच अगर कोई गंदगी फैलाता तो उस पर तत्काल जुर्माना लगाया जाएगा। और इसके लिए रसीद भी दी जाएगी।
। ये तय है फाइन रेसीडेंशियल : क्00 दुकानदार : क्000रेस्टोरेंट : ख्000
गोबर फेंकने : क्000
सरकारी भवन पर पोस्टर : ख्000 बिल्डिंग मैटेरियल फेंकने पर : क्000 रोड कट : भ्000 गंदा पानी रोड पर बहाने : भ्000 डस्टबीन नहीं रखने पर : ख्000 सैलून का कचरा फेंकने पर : क्00 फुटपाथ पर ढाबा : भ्000 इन पर भी लगाया जाएगा फाइन -सब्जी विक्रेता -ठेला-खोमचा -फास्ट फूड -जूस विक्रेता -फल विक्रेता वर्जन मार्शल के लिए रमेशटी सिक्योरिटी सर्विस प्रा.लि। और एएसके सिक्योरिटीज आगे आई हैं। अब देखना यह है कि किस एजेंसी के पास अच्छे स्टाफ है। चूंकि मार्शल का काम वार्डो में घूमकर निगरानी करने का है। इसलिए स्टाफ्स भी पिट होने चाहिए। -डॉ। किरण, असिस्टेंट हेल्थ आफिसर, रांची नगर निगम