कुछ लव स्‍टोरी सिर्फ किताबों में ही अच्‍छी लगती हैं पर हकीकत में उनका कोई वजूद नहीं होता पर हम आप को आज एक ऐसी लव स्‍टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं जो ना सिर्फ किताबों में दर्ज है बल्कि कई अखबारों में भी छाई रही है। जनाब हम बात कर रहे हैं कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जिन्‍होंने पहली नजर में ही सोनिया को अपना दिल दे दिया।


ऐसे किया था राजीव ने सोनिया को प्रपोजराजीव ने ग्रीक रेस्त्रां ऑनर चार्ल्स एंटोनी को पास बुलाकर कहा कि वो पर्सनली वाइन की सबसे अच्छी बोतल सोनिया को सर्व करें। इसके बाद उन्होंने सोनिया की खूबसूरती पर लिखी अपनी कविता भी उन्हें दी। इस काम के लिए राजीव ने एंटोनी को बहुत बड़ी टिप दी थी। इस तरह दोनो की पहली मुलाकात हुई। कुछ दिनो में ही दोनो अच्छे दोस्त बन गए। ये 1965 की घटना है। एक साल बाद सोनिया इंग्लैंड के लेनॉक्स कुक स्कूल ऑफ लैंगग्वज में पढ़ाई करने चली गईं। उस समय राजीव गांधी कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। सत्यजीत रे की पत्थर पांचाली फिल्म दोनो ने देखी थी साथ


केंब्रिज में जिंदगी बहुत मस्ती के साथ बीतती थी। राजीव गांधी वहां केंब्रिज के पास ही एक अपार्टमेंट में पाकिस्तानी नागरिक महमूद, टीएन कौल के बेटे दीप कौल, अर्जुन सिंह और एंड्रसन के साथ रहा करते थे। इन सभी ने फॉक्सवेगन की बीटल कार खरीदने के लिए पैसे जुटाये थे। सोनिया भी राजीव गांधी के अपार्टमेंट के पास ही रहा करती थीं। दोनो केंब्रिज के थ्री सिनेमा में अक्सर साथ में फिल्म देखने जाया करते थे। सत्यजीत रे की पत्थर पांचाली फिल्म दोनों ने पहली बार एक साथ देखी थी। जब राजीव गांधी भारत लौट आएराजीव गांधी अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी किये बिना ही इंग्लैंड से 1967 में भारत लौट आए। उन्होंने तय किया कि वो पयलट बनेंगे और उड़ने के तरीके सीखेंगे। उन्होंने अपने पैशन को अपने प्रोफेसन में बदल दिया। वो पायलट बन कर पांच हजार रुपये मिलने वाली सैलेरी से बहुत खुश थे। इसी साल सोनिया गांधी ने 9 दिसंबर को अपना 21वां बर्थडे सेलीब्रेट किया था। जिसके कुछ दिनो बाद ही जनवरी 1968 में सोनिया भारत आ गईं।बच्चन परिवार के साथ रहीं थी सोनिया1967 में सोनिया गांधी 21 साल की हो गईं थी जिसके अगले महीने जनवरी 1968 को वो भारत आ गईं। तब तक राजीव और सोनिया की शादी नहीं हुई थी। उस दौरान सोनिया गांधी बच्चन परिवार के साथ दिल्ली में विलिंगडन क्रीसेंट स्थित उनके घर में रही थीं। उस दौरान वो अपना ज्यादातर समय सफदरगंज रोड स्थित गांधी हाउस में बितातीं थीं। इंदिरा गांधी और अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चने बहुत अच्छी दोस्त थीं।

राजीव के लिए सोनिया सबसे खूबसूरत महिला थीराजीव गांधी अपनी पत्नी सोनिया गांधी को लेकर अपनी भावनाओं को ठीक से जाहिर नही कर पाते थे। जब वो अपने दोस्तों के साथ होते तो थोड़ा खुल जाते थे। उस दौरान वो सिर्फ अपनी पत्नी की तारीफ ही किया करते थे। वो कहते कि सोनिया गांधी दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला है। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि राजीव गांधी की जिंदगी में वो इकलौती महिला थीं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra