Horoscope 2021 - Mesh Varshik Rashifal 2021 : ज्‍योतिषविद् 'ऋद्धि विजय त्रिपाठी' ने आने वाले नए साल 2021 के लिए समस्‍त राशियों का राशिफल विस्‍तारपूर्वक बताया है। यहां पढें जॉब व्‍यापार करियर और लव लाइफ के मामले में 'मेष' राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल। महीनेवार पढ़ें अपने भविष्‍य की जानकारी। अगर आपके नाम का पहला अक्षर इनमें से कोई है चूचेचोलालीलूलेलो आ तो जानें अपनी राशि 'मेष' का पूरा भविष्‍यफल।

मेष राशिफल जनवरी 2021 : आप भाग्यशाली तो हैं ही, दौलतमन्द भी होंगे। आपकी एकाग्रता ओर समर्पण आपको सम्बन्धों के मामलें में कामयाबी दिलाएंगे। कार्यस्थल पर, समूहों में, सम्मेलनों में आपकी वाकपटुता लोगों पर आपकी छाप छोड़ने में सहायक होगी। आपको धन-सम्बन्धी मामलों में भाग्यशाली बनाएगी। सट्टेबाजी, लॉटरी आदि से लाभ का योग है।

Mesh Varshik Rashifal 2021

मेष राशिफल फरवरी 2021: यह कार्य के लिए बहुत ही गौरवशाली समय है, इसका अर्थ यह नहीं कि आप घर परिवार और अपनी अन्तर्चेतना से पीछे हट जाएं। घरेलू मामलों के लिए यह सामान्य और नियमित समय है, जो आपका ध्यान आकर्षित करेगा। सभी मामले धन से जुड़े हुए होंगे, जो विशाल आर्थिक सौदों से घरेलू खर्चों तक होंगे, जिनका तत्काल निपटारा हो जाएगा।

Vrish Varshik Rashifal 2021

मेष राशिफल मार्च 2021: नौकरीपेशा आदमियों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण पद की उपलब्धि हासिल हो सकती है। अपना व्यापार कर रहे व्यक्तियों को परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का मौका मिलेगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति आप बखूबी करेंगे।

Mithun Varshik Rashifal 2021

मेष राशिफल अप्रैल 2021: स्थानान्तरण और परिवर्तन महत्वपूर्ण हैं, अलबत्ता अब स्थिति इतनी बदली है कि आप इन्हें चुपचाप स्वीकार करने की बजाय खुद इन्हें अंजाम देंगे। यात्राओं की योजनाएं बनाएंगे और अगर अविवाहित हैं, तो किसी खास व्यक्ति को रिझाने के भी प्रयास करेंगे। धन-प्रवाह में परिवर्तन लाने के लिये वित्तीय प्रयास भी होंगे।

Kark Varshik Rashifal 2021

मेष राशिफल मई 2021: दबाव और व्यस्तता वाला समय है, लेकिन आप तालमेल बैठा सकेंगे। कड़ी मेहनत और धन का प्रवाह बना रहेगा। किसी ऐसी समस्या या विवाद के निपटारे के लिए आपको कठोर मेहनत करनी होगी और आप लम्बा समय उसके लिए देंगे, जो आपकी करनी का फल नहीं है। पर्याप्त आराम और अपनी सुरक्षा का ख्याल रखें। घरेलू मसलों के लिए आपके पास ढेर सारी ऊर्जा है।

Singh Varshik Rashifal 2021

मेष राशिफल जून 2021: आप स्वयं को पाएंगे यह सोचते हुए कि आपने यह अच्छा नहीं किया। मधुर बातचीत गहरे पारस्परिक मेल मिलाप व बंटवारे का संचालन करेगी। आप उन लोगों का साथ पसन्द करेंगे, जो आपको प्रेरित करते हैं तथा आपके व्यक्तित्व के मुक्त बहाव को प्रेरित करने वाले दोस्तों, शायद एक विशेष व्यक्तित्व को ही। आपके साथी व्यापार में मदद करेंगे।

Kanya Varshik Rashifal 2021

मेष राशिफल जुलाई 2021: आपके आदर्श/आध्यात्मिक झुकाव सामने आयेंगे, आप अपना ध्यान मजबूती से अपने परिवार पर लगाएं। आध्यात्मिक, धार्मिक, ध्यान, प्रार्थना आदि ये सब मिलकर आपको इतनी अधिक मजबूती प्रदान करेंगे कि आप घर और कार्यक्षेत्र में बेहतर सद्भाव कायम कर सकेंगे। आपके बच्चों की गतिविधियां खुशी तथा आनन्द का स्रोत बनी रहेंगी।

Tula Varshik Rashifal 2021

मेष राशिफल अगस्‍त 2021: स्वयं को जानने, अपने प्रति जागरूक होने की प्रक्रिया आपकी ताकत, क्षमताओं का अहसास कराने के साथ-साथ व्यक्तिगत मेलजोल बढ़ाएगी। समय की शुरूआत अच्छी कही जा सकती है। काम के सिलसिले में थोड़ी बहुत यात्रा की भी सम्भावना है। व्यक्तिगत/वैवाहिक जीवन सुखद होगा। आपको जीवन का सुखद पक्ष उपलब्ध रहेगा।

Vrishchik Varshik Rashifal 2021

मेष राशिफल सितंबर 2021: काम और आराम के लिहाज से शानदार समय जो हमेशा सहज या सम्भव नहीं होता। मनोरंजन, मौज मस्ती, मेल-मिलाप, प्यार और रोमांस आपको व्यस्त रखेगा। किसी ऐसे खास व्यक्ति से भेंट का योग है, जो आपके जीवन को रोशन करेगा और सार्थक बनाएगा। सम्पर्क, संचार और करार की सम्भावना है। व्यवसाय में प्रगति का योग है।

Dhanu Varshik Rashifal 2021

मेष राशिफल अक्‍टूबर 2021: कुछ अलग किस्म का बौद्धिक लाभ का योग है। आपकी छवि उस छवि के काफी नजदीक है जैसी आप बनाना चाहते हैं। यह अहसास आपको आशावादिता, विश्वास और ऊर्जा से भर देगा। तो क्या उपलब्धियां ऐसे में दूर खड़ी रह सकती हैं ? यह समय रचनात्मक बुद्धि कौशल को धार देगा। आप एक बार फिर भविष्य की योजनाओं के नियोजन में जुटेंगे। शुभ रंग नारंगी एवं शुभ अंक 5 है।

Makar Varshik Rashifal 2021

मेष राशिफल नवंबर 2021: ठोस एवं आवश्यक खर्चे अब सामने आएंगे, परन्तु ये आपको ज्यादा विचलित नहीं करेंगे। ये सम्भवतः आपके बच्चोंके भविष्य के लिए निवेश हो सकते हैं। व्यावसायिक समझौते, दूरदराज या समुद्र पारीय स्थानों से सम्बन्ध, कुछ यात्राएं या पलायन को इंगित करते हैं। समान्तर रूप से नियमित जीवन सांसारिक गतिविधियों के साथ चलता रहेगा। शुभ रंग काला एवं शुभ अंक 4 है।

Kumbh Varshik Rashifal 2021

मेष राशिफल दिसंबर 2021: किसी नई योजना की शुरूआत, नये व्यक्तियों का सहयोग, पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति, आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। व्यापारिक क्षेत्र में किये गये प्रयास सार्थक होंगे। राजनैतिक पक्ष से लाभ, धार्मिक मामलों में फँसकर अपयश का शिकार हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में रोचकता, व्यर्थ वाद-विवाद से बचें। शुभ रंग हल्का सुनहरा एवं शुभ अंक 3 है।

Meen Varshik Rashifal 2021

द्वारा: ज्‍योतिषविद् 'ऋद्धि विजय त्रिपाठी'

Posted By: Chandramohan Mishra