Horoscope 2021 Taurus - Vrish Varshik Rashifal 2021: ज्‍योतिषविद् 'ऋद्धि विजय त्रिपाठी' ने आने वाले नए साल 2021 के लिए समस्‍त राशियों का राशिफल विस्‍तारपूर्वक बताया है। यहां पढें जॉब व्‍यापार करियर और लव लाइफ के मामले में 'वृष' राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल। महीनेवार पढ़ें अपने भविष्‍य की जानकारी। अगर आपके नाम का पहला अक्षर इनमें से कोई है इउएओवावीवूवेवो तो जानें अपनी राशि 'वृष' का पूरा भविष्‍यफल।

Horoscope 2021 Taurus - वृष राशिफल जनवरी 2021 : ताकत संकल्प, एकाग्रता, उत्साह और ऊर्जा की प्राप्ति का योग है। चूंकि दिशा सही है, इसलिए कैरियर बनेगा। व्यापार में कामयाबी, लोकप्रियता और साख, सार्वजनिक छवि में बेहतरी निश्चित है। आप शान्ति और सद्भाव की चाह रखते हैं। इस दौर में आप जो भी प्रयास करेंगे, उनमें एक खास तरह की कामयाबी और उपलब्धि आपके हाथ लगेगी।

Mesh Varshik Rashifal 2021

वृष राशिफल फरवरी 2021: आप हर तरह के शार्टकट ( विशेषकर धन सम्बन्धी मामलों में ) अपनाने का प्रयास करेंगे। शेयर्स में दांव लगा सकते हैं और जोखिम भरे निवेश कर सकते हैं। इस दौरान किसी के प्यार में दीवाने हो सकते हैं जो आपके लिए सही नहीं होगा। आप छोटी छोटी बातों पर भड़क जाएंगे। आप अपने लक्ष्य की ओर ध्यान दें और आप अचानक पाएंगे कि आपका मन फिर पटरी पर आ गया है।

Vrish Varshik Rashifal 2021

वृष राशिफल मार्च 2021: आप बेहतर भविष्य की सम्भावनाओं के मद्देनजर जोखिम उठा सकते हैं। यह बात आपकी जेब और दिल के मामलें में भी लागू होती है। यह दौर आपके लिए मौज मस्ती और मनोरंजन का है। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। इसलिए नई योजनाओं तथा भविष्य में आय बढ़ाने के बारे में सोचेंगे। ऐशो-आराम, शौक शिल्प बच्चे कलाएँ आपको व्यस्त और समृद्ध बनाए रखेंगी।

Mithun Varshik Rashifal 2021

वृष राशिफल अप्रैल 2021: आन्तरिक खोज के लिए प्रेरित होंगे, लेकिन ऐसा करना सहज नहीं होगा, इसका अहसास आपको है। यात्रा के आसार है। आप वांछित परिणाम पाने के लिए अपने जन-संपर्क कौशल, मधुर शब्दों और आकर्षण का इस्तेमाल करेंगे। घर-परिवार अब भी आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। अनेक दिशाओं से खिंचाव और दबावों के बावजूद आप खुद पर ध्यान देंगे।

Kark Varshik Rashifal 2021

वृष राशिफल मई 2021: काम की रफ्तार कुछ कुछ धीमी हो जाएगी व आपके पास अपने लिए कुछ करने का समय होगा। आराम का अनुभव करेंगे। स्वयं पर भरोसा रखें, अपने संस्कारों पर, इन सबमें से अपने प्रिय पर जिसके साथ की आपको जरूरत है व परिवार का आनन्द लें। यहां तक कि अजीज दोस्तों, सहयोगियों माता पिता व बच्चों पर भी भरोसा रखें।

Singh Varshik Rashifal 2021

वृष राशिफल जून 2021: कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है, जिन्हें दूर करने के लिए दृढ़निश्चय जरूरी है। आपके भीतर साहस का भाव जन्म लेगा, जो आपको संकल्पों से डिगने नहीं देगा। अध्ययन और अर्जन के नए क्षेत्र खुलेंगे। सावधानी बरतें और अनावश्यक जोखिम लेने से बचें, क्योंकि ये आपके दिल और बैंक बैलेंस के लिए खतरनाक भी हो सकते हैं।

Kanya Varshik Rashifal 2021

वृष राशिफल जुलाई 2021: सफलता और प्रसन्नता मिलेगी। बच्चों और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आभूषण और कपड़े खरीद सकते हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि आप चाहते हैं कि प्रियजन ज्यादा से ज्यादा सुन्दर दिखें। काम का दबाव कम होगा और आप नई योजनाओं और काम के बारे में सोच सकते हैं।

Tula Varshik Rashifal 2021

वृष राशिफल अगस्‍त 2021: एक बार फिर आप इस सुन्दर चरण में अपनी ही राशिचक्र में धन-धान्य से समृद्ध होंगे। आपकी राशि के उच्च व हितकारी प्रभाव के कारण आप काफी आराम, निश्चिन्त एवं आनन्दित होंगे। यह केवल परिवार से निकटता ही नहीं, बल्कि कुछ निश्चित प्रकार के बन्धनों का भी नेतृत्व करेगा।

Vrishchik Varshik Rashifal 2021

वृष राशिफल सितंबर 2021: आपकी चिन्ताएं दूर होंगी। बोझ हल्का होगा और मसले सुलझेंगे। घर और कार्यक्षेत्र में भी माहौल में सुधार होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। सामाजिक गतिविधियां आपको प्रेरित करेंगी। रोमांस और प्यार जीवन में हंसी खुशी, मौज मस्ती और उत्साह का संचार करेंगे। आप खुद को अकेला महसूस नहीं करेंगे। अच्छे मित्रों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी।

Dhanu Varshik Rashifal 2021

वृष राशिफल अक्‍टूबर 2021: आपकी स्वयं की तीव्र इच्छा आपको मजबूती से आपकी उम्मीदों की राह पर ले जाएगी। विस्तार से आज यात्रा का संयोग है या नजदीकी भविष्य में आपको आकस्मिक एवं अप्रत्याशित लाभ होंगे और अवसरवादी खेलों में भाग्यशाली रहेंगे। व्यावसायिक एवं सामाजिक जीवन में गतिविधियां तेज रहेंगी एवं आने वाले सालों में भी आपकी आशाओं को बढ़ाएंगी। शुभ रंग बिस्कुटी एवं शुभ अंक 9 है।

Makar Varshik Rashifal 2021

वृष राशिफल नवंबर 2021: आप एक अलग तरह से प्रसन्नता का अनुभव करेंगें। अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयासरत। आप न सिर्फ अपनी आय और वित्त पक्ष को नए सिरे से व्यवस्थित करेंगे बल्कि सम्पूर्ण जीवनशैली को ही बदल डालेंगे। इस प्रक्रिया में आप नए उपकरणों, घर के लिए नई सुख सुविधाएं जुटाएंगे। जीवन में जिस स्तर को पाने की आप चाहत रखते हैं उसके लिए कड़ी मेहनत करेंगे। शुभ रंग स्लेटी एवं शुभ अंक 4 है।

Kumbh Varshik Rashifal 2021

वृष राशिफल दिसंबर 2021: यात्रा या इसकी योजनाएं आज भी जारी रहेंगी। प्यार, रोमांस, विवाह के लिए समय अच्छा है और खुशियों से भरपूर। व्यावसायिक पक्ष में क्या रहेगा, और जवाब है शानदार सफलता। कला, संगीत, डिजाइनिंग जैसे सृजनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोग जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें जरूर आगे बढ़ेगे। आप अपना सर्वोत्तम करेंगे और अपने हर प्रयास का आपको बराबर फल मिलेगा। शुभ रंग मोर पंखी एवं शुभ अंक 7 है।

Meen Varshik Rashifal 2021

द्वारा: ज्‍योतिषविद् 'ऋद्धि विजय त्रिपाठी'

Posted By: Chandramohan Mishra