पुलिस लाइंस में बुधवार को बड़े ही उत्साह के साथ झंडा दिवस मनाया गया. एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय द्वारा पुलिस लाइंस में ध्वजारोहण किया गया. उन्होंने परेड की सलामी ली. पुलिस के जवानों ने भी तिरंगे को सलामी दी. इस अवसर पर जवानों को कर्तव्य व निष्ठा का पाठ भी पढ़ाया गया. अफसरों व पुलिस के जवानों द्वारा शहीद सैनिकों को भी याद किया गया. लोगों को फ्लैग वितरित किया गया.


प्रयागराज (ब्‍यूरो)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह दिन सेना के सशस्त्र जवानों के कल्याण की कल्पना के उद्देश्य से मनाया जाता है। देश की सुरक्षा में सैनिकों के योगदान की उन्होंने सराहना की। उनके कल्याण व हौसला आफजाई के लिए देश के हर नागरिक को आगे आने चाहिए। सेना के फौजियों की तरह पुलिस के जवानों को भी अपने कर्तव्य व निष्ठा का पालन जी जान लगाकर पालन करना चाहिए। देश और देश के लोगों की सुरक्षा में जान भी देना पड़े तो हमें पीछे नहीं हटना चाहिए। क्योंकि देश और देश की सुरक्षा से बढ़ का दूसरा कोई काम हो ही नहीं सकता। पुलिस से जुड़े दूसरे विभागों में भी झंडा दिवस का आयोजन हुआ। लोगों को पुलिस झंडा वितरित करके इसका महत्व बताया गया।

Posted By: Inextlive