ईश्वर शरण में धर्मेन्द्र सिंह बने किंग
साढ़े तीन हजार स्टूडेंट्स में 41.71 फीसदी ने किया मतदान
ALLAHABAD: ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए फ्राइडे को मतदान हुआ। शाम को घोषित हुए परिणाम में अध्यक्ष पद पर धर्मेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष पर महेन्द्र कुमार शुक्ला, महामंत्री पर राहुल मिश्रा, संयुक्त मंत्री पर मोनू यादव एवं सांस्कृतिक सचिव पद पर संजय कुमार यादव ने बम्पर वोट से जीत दर्ज की है। कॉलेज के चुनाव में खास बात यह रही कि सभी विजयी प्रत्याशियों को भारी भरकम वोट हासिल हुए। सभी पदों पर दूसरे नम्बर पर रहने वाले प्रत्याशियों को इनसे काफी कम मत हासिल हुए। कॉलेज में मतदाताओं की कुल संख्या साढ़े तीन हजार थी। जिसमें से 1460 यानि 41.71 फीसदी छात्र-छात्राओं ने वोटिंग की। इसमें नोटा के विकल्प का भी ठीक ठाक उपयोग हुआ। नोटा के पक्ष में अध्यक्ष पर 07, उपाध्यक्ष पर 38, महामंत्री पर 15, संयुक्त मंत्री पर 81 एवं सांस्कृतिक सचिव पद के लिए 72 मत डाले गए।
आईएसडीसी चुनाव परिणाम अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह- 554 मत (जीते) विशाखा गुप्ता- 358 मत अमित कुमार सिंह- 378 मत उत्कर्ष यादव- 157 मत उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार शुक्ला - 655 मत जीते अलतमश हसन - 141 मत विवेक कुमार- 324 मत जितेश कुमार प्रजापति- 285 मत महामंत्री राहुल मिश्रा- 532 जीतेसंदीप कुमार- 179 मत
आलोक मिश्रा- 349 मत पंकज सिंह- 265 मत पीयूष- 100 मत संयुक्त मंत्री मोनू यादव- 633 जीते सिद्धार्थ शंकर तिवारी- 197 मुकेश कुमार पासवान- 281 अनुज यादव- 145 त्रिपुरेश सिंह- 95 सांस्कृतिक सचिव संजय कुमार यादव- 741 जीते विजय कुमार- 81 अवनीश पांडेय- 455 मणिकांत शर्मा- 67