धूमनगंज के साकेतनगर की घटना


प्रयागराज (ब्‍यूरो)। एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार रात उसका शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना के कारण का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


धूमनगंज के साकेतनगर में रिटायर फौजी संतोष सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार को वह बांदा अपने गांव गए थे। यहां पर उनका छोटा बेटा सनी सिंह (17) था। घर में अकेले सनी सिंह के मन में न जाने क्या आया कि उसने फांसी लगा ली। उसकी मौत हो गई। शाम को पिता ने सनी को फोन लगाया। फोन रीसिव नहीं हुआ। इस पर संतोष सिंह परेशान हो गए। रात में वह बांदा से लौटे। घर के अंदर पहुंचे तो वहां सनी फांसी के फंदे पर लटक रहा था। यह देख संतोष सिंह बदहवास हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। रात में ही गांव से परिजन भी आ गए। सबका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।12 पास हुआ था सनी

सनी सिंह ने इसी वर्ष बारहवीं की परीक्षा पास की थी। उसे बीए में एडमीशन लेना था। घरवालों को उसने बीए में एडमीशन लेने की जानकारी दी थी। पर अचानक न जाने क्या हुआ कि उसने जान दे दी। परिजन उसके आत्मघाती कदम से बेहद हतप्रभ हैं।

Posted By: Inextlive