..तो हीट स्ट्रोक कर देगा बोल्ड
शनिवार को भी पारा 45 के पार गया, बढ़ गए हीट स्ट्रोक के आसार
- जरा सी लापरवाही पहुंचा सकती है हॉस्पिटल ALLAHABAD: पारा एक बार फिर अपने शबाब पर पहुंच गया है। शनिवार को लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री दर्ज किया गया। जिसके चलते लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में बचकर रहना होगा, जरा सी लापरवाही जानलेवा हो सकती है। क्योंकि गर्म हवाओं के चलते हीट स्ट्रोक के आसार बढ़ गए हैं। दिनभर नहीं मिला चैनदिन के साथ अब रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। जिसके चलते रात में लोगों को पसीने के चलते ठीक से नींद नहीं आई। वहीं दिन में तेज लू के थपेड़ों के बीच सूरज की तपिश शरीर को झुलसाने का काम करती रही। चेस्ट फिजीशियन डॉ। आशुतोष गुप्ता का कहना है कि एक व्यक्ति अधिकतम 37 डिग्री तापमान ही बर्दाश्त कर सकता है। इससे अधिक तापमान में वह असहज महसूस करने लगता है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि तापमान बढने के साथ तेज आंधी की संभावना भी बन रही है, जिससे अधिक मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।
क्या है हीट स्ट्रोकशरीर का तापमान बहुत ज्यादा हो जाने की स्थिति में हीट स्ट्रोक के आसान बनने लगते हैं। इस स्थिति में शरीर का तंत्रिका तंत्र ठीक से काम नहीं करता और बॉडी का तापमान 106 फारेनहाइट तक हो जाता है। इस स्थिति में मरीज खुद को थका हुआ सा महसूस करता है और उसे चक्कर, उल्टी, सिरदर्द, कमजोरी और मांसपेशियों में ऐंठन की शिकायत होने लगती है।
ये भी हैं खतरनाक लक्षण गर्म लाल त्वचा, पसीने का अभाव, पल्स में तेजी, सांस लेने में कठिनाई, मतिभ्रम और कोमा ऐसे करिए इलाज - मरीज के शरीर को अधिक से अधिक ठंडा रखा जाए - बर्फ की सेकाई भी की जा सकती है - शरीर का तापमान बार-बार मापते रहना चाहिए - यदि तापमान गिर जाता है तो मरीज सुरक्षित माना जाता है - यह स्थिति में कोई बदलाव न हो और कोमा जैसे हालात पैदा हो जाएं तो तत्काल डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए इन चीजों से करिए दोस्ती - दिन में शरीर ढंककर बाहर निकलिए, चेहरे को खासतौर से ढंके रहिए - बार-बार पानी पीते रहना चाहिए - ढीला कपड़ा पहनना चाहिए - चाय-काफी और शराब का सेवन कम करना चाहिए- मौसम चीजों जैसे ककड़ी, खीरा, बेल, गन्ने का रस आदि को अधिक से अधिक मात्रा में लीजिए