24 घंटे सप्लाई केस्को के वश की बात नहीं
आई एक्सक्लूसिव
>- भरपूर बिजली मिलने के बाद भी केस्को घरों तक नहीं कर पा रहा सप्लाई -फॉल्ट, ब्रेकडाउन से रोज बन्द होते हैं केस्को के 443 में 125 से अधिक फीडर -रोजाना जल रहे 3-4 डिस्ट्रिब्यूशन ट्रांसफार्मर, घंटों गायब रहती है बिजली KANPUR@Inext.co.inKANPUR: प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनने के पीछे चुनाव से पहले बिजली को लेकर किए वादा भी एक बड़ा कारण है। सरकार गठन के बाद वादे के मुताबिक, सिटी में 24 घंटे पावर सप्लाई के लिए भरपूर बिजली दी जा रही है। कोई रोस्टरिंग भी नहीं हो रही। बावजूद इसके घरों तक पूरी बिजली नहीं पहुंच पा रही है। क्योंकि जर्जर सप्लाई सिस्टम की वजह से केस्को 24 घंटे बिजली दे पाने में नाकाम साबित हो रहा हैं। फाल्ट, ब्रेकडाउन के कारण घंटों बिजली गुल रहती है। रही सही कसर शटडाउन पूरी कर रहे हैं। भीषण गर्मी में बिजली गायब रहने से लोग बेहाल हैं। बिजली संकट के चलते दहेली सुजानपुर और चमनगंज में हंगामा भी काट चुके हैं।
थर्सडे को बंद रहे 139 फीडरसिटी में केस्को के 84 सबस्टेशन हैं। इन सबस्टेशनों से निकलने वाले 443 फीडर्स के जरिए घर, दुकानों और फैक्ट्रीज तक बिजली पहुंचाई जाती है। लेकिन केस्को का जर्जर पावर सप्लाई सिस्टम होने की वजह से हर रोज एक चौथाई से अधिक फीडर बन्द रहते हैं। थर्सडे को ही शटडाउन, ब्रेकडाउन आदि वजहों से 139 फीडर बन्द हुए थे। इनमें से दर्जनों फीडर घंटों बन्द रहे। दिन पर दिन ट्रांसफॉर्मर डैमेज होने की रफ्तार भी बढ़ती जा रही है। मई में अब तक 61 ट्रांसफॉर्मर डैमेज हो चुके हैं। हालांकि आकड़ों में ज्यादातर केस्को 24 में से 23.30 घंटे से अधिक पॉवर सप्लाई के दावे कर रहा है। लेकिन भीषण गर्मी में दिनभर बिजली की आंखमिचौली से लोगों में जबरदस्त आक्रोश हैं।
--24 घंटे पॉवर सप्लाई की पूरी कोशिश हो रही है। नए सबस्टेशन बनाए जा रहे हैं, पुराने सबस्टेशन व डिस्ट्रिब्यूशन ट्रांसफार्मर्स की क्षमता की जा रही है। अल्टरनेट पॉवर सप्लाई सिस्टम भी डेवलप किया जा रहा है। फॉल्ट, ब्रेकडाउन न हो इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। -- आरएस यादव, डायरेक्टर टेक्निकल केस्को की आंकड़ेबाजी डेट- एवरेज पावर सप्लाई 18 मई- 23.27 घंटे 17 मई- 22.0 घंटे 16 मई- 23.31 घंटे 15 मई- 23.26 घंटे 14 मई- 23.14 घंटे 13 मई- 23.31 घंटे 12 मई- 23.01 घंटे 11 मई- 23.00 घंटे 10 मई- 23.37 घंटे 09 मई- 20.57 घंटे(केस्को के दावों से कहीं ज्यादा पॉवर सप्लाई की स्थिति खराब है)
-139 फीडर फाल्ट, ब्रेकडाउन आदि की वजह से 18 मई को बंद हुए -443 फीडर्स के जरिए होती है पूरी सिटी में पॉवर सप्लाई यू जले ट्रांसफॉर्मर मंथ-- ट्रांसफॉर्मर हुए डैमेज मई- 61(18 मई तक) अप्रैल- 66 मार्च- 34 फरवरी- 30 जनवरी- 40 . 18 मई को जले ट्रांसफॉर्मर बरफवाला गोविन्द नगर कमेटी हॉल किदवई नगर टेलीफोन एक्सचेंज नौबस्ता बसस्टॉप पशुपति नगर नौबस्ता पान दरीबा कोपरगंज आलूमंडी