Lucknow News: 25 साल से सागर का परिवार मानकनगर के रामनगर में रहता है। यहां उसकी मां रानी देवी पिता रोशन लाल बहन माही रहती हैं। पिता रोशनलाल कारपेंटर हैं जबकि वह खुद लखनऊ में ई-रिक्शा चलाता है।


लखनऊ (ब्यूरो)। संसद में कूदने वाला सागर शर्मा मानकनगर थाना क्षेत्र के रामनगर का रहने वाला है। वह ई-रिक्शा चलाता था। कुछ समय पहले ही वह बेंगलुरु से यहां वापस आया था। सागर की मां रानी शर्मा ने बताया कि वह घर से यह कहकर निकला था कि वह दोस्तों के साथ धरना-प्रदर्शन में शामिल होने जा रहा है। बेटा संसद कैसे पहुंच गया समझ नहीं आ रहा है। जरूर किसी ने उसे भड़काया होगा।ई-रिक्शा चलाता है सागर25 साल से सागर का परिवार मानकनगर के रामनगर में रहता है। यहां उसकी मां रानी देवी, पिता रोशन लाल, बहन माही रहती हैं। पिता रोशनलाल कारपेंटर हैं, जबकि वह खुद लखनऊ में ई-रिक्शा चलाता है। सागर की मां ने बताया, बेटा बहुत सीधा है, पता नहीं कैसे दिल्ली पहुंच गया। घर के पास ही नाना जगदीश, नानी उमा और मामा प्रदीप रहते हैं। इस घटना से सभी हैरान हैं।


मां व बहन से घंटों पूछताछ

संसद में हुई घटना के बाद सागर के घर विभिन्न जांच एजेंसिया और मानकनगर पुलिस पहुंची और उसकी मां और बहन से घंटों पूछताछ की। परिजनों ने उन्हें यही बताया कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। बस इतना पता है कि वह घर से धरने में जाने की बात कहकर निकला था। बहन ने बताया कि वह इन सब कामों में नहीं रहता है। मेहनत करके अपना खर्च उठाता है।दसवीं तक पढ़ा है सागरसागर की मां रानी शर्मा ने बताया कि सागर ने दसवीं तक ही पढ़ाई की है। वहीं, सागर के नाना जगदीश ने बताया कि सागर का जन्म दिल्ली में हुआ था। वह छह माह बेंगलुरु में रहने के बाद रक्षाबंधन पर लखनऊ आया था। उसके बाद वह किराए का ई-रिक्शा छोड़ खुद का रिक्शा खरीदने की बात कह रहा था।एक कमरे में रहते हैं सबमकान मालिक सरला देवी ने बताया कि करीब 25 साल पहले उमा देवी का परिवार उनके यहां किराए पर रहता था। इसके बाद उमा ने अपनी बेटी रानी को यहां पर कमरा दिलवाया। सागर के परिवार में चार लोग हैं, सभी एक कमरे में रहते हैं। 25 साल से इस परिवार को जानता हूं। सभी अच्छे हैं। सागर ऐसा क्यों निकला पता नहीं।कर्नाटक, हरियाणा और दिल्ली में मजबूत कनेक्शन

एजेंसियों की जांच रिपोर्ट में अब तक जो निकलकर सामने आया है, उससे साफ है कि सागर का कनेक्शन हरियाणा, कर्नाटक से लेकर दिल्ली तक था। संसद में घुसने की प्लानिंग कई महीनों से चल रही थी। सागर का जन्म दिल्ली में हुआ था और उसकी मौसी वहीं रहती है। ऐसे में उसका दिल्ली आना-जाना बना रहता था।हरियाणा भी आना जाना थाजांच में सामने आया कि सागर की साथी नीलम हरियाणा के जिंद की रहने वाली है। वहीं, हरियाणा में सागर शर्मा की बड़ी मौसी रहती हैं। वह वहां भी जाता रहता था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान सागर की नीलम से मुलाकात हुई। जॉब की बात कहकर गया था बंगलोरसागर का कर्नाटक से भी कनेक्शन है। इसी वर्ष फरवरी में सागर जॉब की बात कहकर बंगलौर गया था। करीब छह माह वहां रुकने के बाद वह रक्षाबंधन के दिन वापस आया था। कयास लगाया जा रहा है कि बंगलौर में ही सागर की मनोरंजन से मुलाकात हुई होगी।

Posted By: Inextlive