DJ i next ने ट्री ब्रेक अभियान के तहत शहर में शुरू किया पौधरोपण

- CMO डॉ वीबी सिंह व प्रो। अनिल कुमार उपाध्याय ने पौधे लगाये और किया नामकरण

VARANASI

पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को गति देने के लिए दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ट्री ब्रेक कैंपेन चला रहा है। इसी के तहत डीजे आई नेक्स्ट ने शहर में पौधरोपण की शुरुआत की है। इस प्रयास के तहत लगाया जाने वाला हर पौधा परिवार का नया मेहमान बना और पौधा लगाने वाले खास लोगों ने इस पौधे का नाम भी रखा। अपने शहर को हरा भरा बनाने के इस प्रयास में सहयोग मिला शिक्षा-दीक्षा फाउंडेशन का। तय कार्यक्रम के तहत डीजे आई नेक्स्ट की टीम सीएमओ ऑफिस पहुंची। यहां सीएमओ डॉ वीबी सिंह ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में अपनी भागीदारी निभायी। सीएमओ कार्यालय में लगाए गए पौधों का नाम आयुष, धन्वंतरि व सुगंधा रखा गया। डॉ सिंह ने कहा कि पौधे लगाने से लोगों को स्वस्थ वातावरण व प्रॉपर ऑक्सीजन ि1मलेगी जो स्वास्थ्य के लिए बेहतर होगा।

'प्रेरणा' और 'उम्मीद' देंगे संदेश

डीजे आई नेक्स्ट की टीम पौधरोपण के अपने कार्यक्रम में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ कैंपस में भी पौधा लगाया। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो। अनिल कुमार उपाध्याय भी डीजे आई नेक्स्ट की पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में शामिल हुए और उन्होंने दो पौधे लगाये। खास यह रहा कि इन पौधों का नामकरण भी किया गया। प्रो अनिल ने इन दोनों पौधों का नाम क्रमश: प्रेरणा व उम्मीद रखा। उनका कहना था कि काशी विद्यापीठ में लगाये गये ये दोनों पौधे दूसरों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने की प्रेरणा देंगे। उन्होंने कहा कि निश्चित ही यह हमारे आने वाले दिनों की उम्मीद बनेगा। कार्यक्रम में आई नेक्स्ट टीम के साथ शिक्षा- दीक्षा फाउण्डेशन के संरक्षक डॉ। प्रभा शंकर मिश्र, अध्यक्ष अमित झा, सेक्रेटरी सुमित कुमार पाण्डेय, अभिषेक, नाज़रा नूर, मनीषा सिंह, धनंजय, लकी व आनंद मौज़ूद रहे।

Posted By: Inextlive