देहरादून में सामने आया यौन उत्पीड़न का हाई प्रोफाइल केस।

DEHRADUN: देहरादून के नामचीन कारोबारी अमरजीत सिंह सेठी और उसके बेटे कुनाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली उड़ीसा की युवती को 100 से अधिक बार हवस का शिकार बनाया गया। युवती की आपबीती सुनकर पुलिस को भी रोना आ गया। दिल्ली पुलिस की जिस महिला सब इंस्पेक्टर ने पीडि़ता के बयान दर्ज किए उसने बताया कि लड़की काफी डरी हुई है। काफी मोटिवेट करने पर उसने बताया कि सेठ 'अमरजीत' उसे कई बार आधी रात हवश का शिकार बनाते थे। सैकड़ों बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उनके बेटे ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

पीड़ता पहुंची देहरादून, मेडिकल कराया:

दिल्ली से जीरो नंबर एफआईआर देहरादून आने पर वारदात स्थल ओल्ड कर्जन रोड डालनवाला थाने में होने पर यहां दर्ज कर ली गई। साथ ही पीडि़ता भी थाने पहुंच गई। उसके साथ परिजन और एक एनजीओ के सदस्य भी है। पुलिस ने मामले में पीडि़ता के बयानों का दोहरान करा उसका फिर से मेडिकल मुआयना कराया है। हाईप्रोफोइल मामले की पड़ताल में एएसपी सिटी प्रदीप राय जुटे हैं।

 

पुलिस जुटा रही एडिवेंस:

नौकरानी के यौन उत्पीड़न के इस हाई प्रोफाइल मामले में पुलिस बेहद गोपनीयता बरतते हुए एविडेंस जुटा रही है। पीडि़ता का मेडिकल कराने के बाद उसके साथ वहां वारदात हुई उस ठिकाने पर पुलिस किसी भी समय पीडि़ता को वेरिफिकेशन के लिए ले जा सकती है। पुलिस इस मामले में वारदात से जुड़े सारे एविडेंस जुटाकर ही आगे एक्शन का प्लान बना रही है।

 

दिल्ली पुलिस की एसआई ने सुनाई दास्तां:

मामले की जीरो एफआईआर दर्ज करने वाली दिल्ली पुलिस की महिला एसआई सूषमा ने दैनिक जागरण आई नेक्स्ट को बताया कि लंबे यौन उत्पीड़न के बाद पीडि़ता दून से भाग निकली और उड़ीसा चली गई थी। इसी बीच एक एनजीओ की महिला कार्यक‌र्त्तओं के संपर्क में आई। उनको घटनाक्रम के बारे में बताया। एनजीओ के दिल्ली के मोतीविहार इलाके में मुख्यालय पर पीडि़ता को बुलाया गया। युवती अपनी चाची के साथ दिल्ली पहुंची। जहां उसके बताया कि उसके साथ 2015 से 2017 के बीच अमरजीत 100 से अधिक बार और उसके बेटे कुनाल ने एक बार रेप किया। उसे एक कमरे में बंद रखा जाता था, और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

 

कई लड़कियां हैं चंगुल में:

पीडि़ता ने दिल्ली पुलिस की महिला एसआई को बताया कि उनके घर में और भी लड़कियां नौकरानी का काम करती हैं। उनके साथ भी इसी तरह का बर्ताव हो रहा है .ऐसे में पुलिस इस मामले में अन्य लड़कियों को भी गवाह बना सकती है।

 

आरोपी पिता-पुत्र फरार:

आरोपी पिता पुत्र सहस्त्रधारा रोड स्थित पेट्रोल पंप के मालिक हैं। अमरजीत फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया पेट्रोलियम ट्रेडर्स के संयुक्त सचिव भी बताए जा रहे हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद से पिता-पुत्र मोबाइल स्विच ऑफ कर अपने ठिकानों से फरार हैं।

Posted By: Inextlive