- डेंगू के साथ ही मलेरिया पीएफ वार्ड भी हुआ फुल

- शहर में बढ़ रहा प्रकोप

बरेली। डिस्ट्रिक्ट में डेंगू पर काबू पाना मुश्किल होता जा रहा है। सिटी के लोग इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। फ्राईडे को बुखार से पीडि़त 10 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें पांच मरीज सुभाषनगर के हैं। इससे साफ है कि हेल्थ डिपार्टमेंट और नगर निगम के नाकाफी इंतजाम का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है।

80 पहुंच चुका है आंकड़ा

पिछले साल की तुलना में इस वर्ष डेंगू के मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले साल जहां पूरे वर्ष में महज 27 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी, वहीं इस साल अब तक यह आंकड़ा 80 के पार पहुंच चुका है।

एक दूसरे पर मढ़ रहे आरोप

शहर में फॉगिंग से लेकर लोगों को डेंगू और मलेरिया से बचाव के प्रति अवेयर करने का जिम्मा हेल्थ डिपार्टमेंट और नगर निगम का है, लेकिन गर्मी की शुरुआत में ही एक से दो बार शहर में फॉगिंग अभियान चलाया गया। इसके बाद पूरी कार्यवाही सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गई।

अब इनमें हुई पुष्टि

फ्राइडे को जिन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई, उनमें बहेड़ी, सुभाषनगर, मीरगंज के नगरिया कल्याणपुर, देवरनिया, शेरगढ़ और बारादरी के लोग हैं।

वर्जन

पिछले साल की तुलना में इस वर्ष डेंगू के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इसके लिए संबंधित अधिकारी को नियमित रूप से अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

डॉ। विनीत शुक्ला, सीएमओ।

Posted By: Inextlive