लंदन (एएनआई)। ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स 13 नवंबर से 'ब्रिटिश-भारतीय कनेक्शन' को सेलिब्रेट करने के लिए दो दिनों के लिए भारत आने वाले हैं। इस बात की जानकारी सोमवार को उनके ऑफिस ने दी। क्लेरेंस ऑफिस ने एक बयान में कहा कि इस यात्रा के दौरान प्रिंस ऑफ वेल्स चार्ल्स, स्थायी बाजारों, जलवायु परिवर्तन और सोशल फाइनेंस पर ध्यान देने के अलावा नई दिल्ली में कई प्रमुख मुद्दों पर जोर देंगे। उनके ऑफिस ने ट्वीट किया, 'वेल्स के राजकुमार ब्रिटिश-भारतीय कनेक्शन का जश्न मनाने के लिए 13 से 14 नवंबर तक भारत का दौरा करेंगे।' यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि प्रिंस चार्ल्स 14 नवंबर को अपना 71वां जन्मदिन भी मनाएंगे।

प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट ने पाक पीएम से की मुलाकात, बचपन में इमरान खान के साथ क्रिकेट खेल चुके हैं प्रिंस

दो सालों में प्रिंस चार्ल्स की भारत में यह दूसरी यात्रा

बता दें कि ब्रिटिश सिंहासन के उत्तराधिकारी के रूप में प्रिंस चार्ल्स की भारत में यह कुल 10वीं यात्रा और दो वर्षों में उनकी दूसरी यात्रा होगी। इससे पहले प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी व डचेस ऑफ कॉर्नवॉल कैमिला ने 2017 में सिंगापुर, मलेशिया और ब्रुनेई सहित एशियाई देशों के अपने 10-दिवसीय दौरे के हिस्से के रूप में भारत का दौरा किया था। इससे पहले, प्रिंस चार्ल्स के बड़े बेटे प्रिंस विलियम और पत्नी केट मिडलटन 14 से 18 अक्टूबर तक पड़ोसी देश पाकिस्तान के दौरे पर गए थे। उस दौरान दोनों ने  पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की। दिलचस्प बात यह है कि पूर्व अंतरराष्ट्रीय स्टार क्रिकेटर इमरान खान बचपन में प्रिंस के साथ भी क्रिकेट खेल चुके हैं। प्रिंस विलियम और केट मिडलटन ने पाकिस्तान में अपनी पांच दिनों की यात्रा के दौरान कई प्रमुख जगहों का दौरा किया।

International News inextlive from World News Desk