धालभूम के अनुमंडलाधिकारी प्रेम रंजन झारखंड लोक सेवा आयोग के अवर सचिव नियुक्त किए गए

कन्हैया राजहंस योजना एवं विकास विभाग के अवर सचिव बनाए गए, झाप्रसे अधिकारी संतोष कुमार सिन्हा की सेवा जल संसाधन को सौंपी गई है

राज्य सरकार ने विभिन्न अनुमंडलों में तैनात रहे एसडीएम की सेवा अलग-अलग विभाग को सौंपी है। रंका के अनुमंडल पदाधिकारी अमित प्रकाश की सेवा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, डुमरी के अनुमंडल पदाधिकारी पवन कुमार मंडल की सेवा पंचायती राज एवं एनआरइपी विशेष प्रमंडल, अनुमंडलाधिकारी नंद किशोर गुप्ता, लियाकत अली, जुल्फीकार अली, सतीश चंद्रा, सीमा कुमारी उदयपुरी, मेनका की सेवा भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग को सौंपी गई है, जबकि झाप्रसे अधिकारी संतोष कुमार सिन्हा की सेवा जल संसाधन को सौंपी गई है। कन्हैया राजहंस योजना एवं विकास विभाग के अवर सचिव बनाए गए हैं, जबकि धालभूम के अनुमंडलाधिकारी प्रेम रंजन झारखंड लोक सेवा आयोग के अवर सचिव नियुक्त किए गए हैं। कार्मिक विभाग ने इस बाबत अधिसूचना जारी की है।

25 अनुमंडलों में नए एसडीएम की पोस्टिंग

जयप्रकाश झा - चैनपुर

नवीन कुमार - जामताड़ा

नंद किशोर लाल - चतरा सदर

इश्तियाक अहमद - जगन्नाथपुर (पश्चिमी सिंहभूम

शब्बीर अहमद - बरही (हजारीबाग)

महेश कुमार संथालिया - धनबाद सदर

राजेश कुमार दुबे - चाईबासा सदर

अखिलेश कुमार सिन्हा - गोड्डा सदर

अर्चना मेहता - चांडिल (सरायकेला-खरसावां)

प्रभात कुमार बरदियार - कोडरमा

नीरज कुमारी - खूंटी

मंजू रानी स्वांसी - चास (बोकारो)

नमिता कुमारी - गिरिडीह सदर

राजेश कुमार साह - नगर उंटारी (गढ़वा)

आलोक कुमार - धालभूम (जमशेदपुर)

अनुज कुमार प्रसाद - हजारीबाग

सादात अनवर - छत्तरपुर (पलामू)

सुनीता कुमारी चौरसिया - रामगढ़

अमर कुमार - बसिया (गुमला)

जावेद अनवर इदरीसी - रंका (गढ़वा)

गौरांग महतो - बगोदर-सरिया

रामवृक्ष महतो - मधुपुर

असीम किस्पोट्टा - गढ़वा

ज्ञान प्रकाश मिंज - डुमरी (गिरिडीह)

अरुण कुमार एक्का - मेदिनीनगर सदर