आगरा। जनेश्वर मिश्र की जयंती पर समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को शहर और देहात में समाजवादी साइकिल यात्राएं निकालीं। इस दौरान सपाइयों ने बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न आदि मुद्दों को उठाया। इनको लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।

बिजलीघर चौराहा तक निकाली यात्रा

बिजलीघर चौराहा से संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक तक साइकिल यात्रा निकाली गई। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कहा कि महंगाई आसमान पर है। पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बेरोजगार युवाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। कोरोना काल में जनता को भाजपा सरकार से जो उम्मीद थी, उस पर वह खरी नहीं उतरी। राहुल चतुर्वेदी, सौरभ गुप्ता, पवन दौनेरिया, बबलू शरीफ, पुष्पेंद्र शर्मा, ममता टपलू, मुकेश यादव, नीरज कांत, श्याम भोजवानी आदि मौजूद थे। पूर्व विधायक डॉ। धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में मुढ़ी चौराहा से एत्मादपुर तहसील तक साइकिल यात्रा निकाली गई। शिवराम यादव, सूबेदार वर्मा, मनवीर चौहान बंटी चौहान आदि रहे। निर्वतमान जिलाध्यक्ष रामगोपाल बघेल के नेतृत्व में रौहता चौराहा से फतेहाबाद रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर साइकिल यात्रा निकाली गई। तेजपाल यादव, गौरव यादव, अंकित जैन, रवि मेहरा, नीटू यादव आदि मौजूद थे।

इन्होंने भी निकाली साइकिल यात्रा

- सपा नेता रिजवान रईसउद्दीन (¨प्रस) के नेतृत्व में धौलपुर हाउस से दीवानी चौराहा तक साइकिल यात्रा निकाली गई। पप्पू राघव, तनवीर अली, जीशान निजाम, अनिल भारती आदि मौजूद थे।

- सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष चिराग तोमर के नेतृत्व में फतेहाबाद तहसील क्षेत्र में साइकिल यात्रा निकाली गई। विपिन यादव, अनुज यादव, भूपेंद्र तोमर आदि मौजूद थे।

- पूर्व जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव के नेतृत्व में सदर तहसील तक, सपा व्यापार सभा के महानगर अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में गांधीनगर से संजय प्लेस तक व उस्मान अब्बास के नेतृत्व में जीवनीमंडी से बिजलीघर तक यात्रा निकाली गई।

जगह-जगह जाम

समाजवादी साइकिल यात्रा की वजह से बिजलीघर चौराहा, छीपीटोला, एमजी रोड, प्रतापपुरा, का¨लदी विहार आदि जगहों पर जाम लगा। इससे राहगीरों को काफी परेशानी हुई।

मोटर साइकिल से निकले सपाई

साइकिल यात्रा के दौरान तमाम कार्यकर्ता मोटर साइकिल लेकर पहुंचे। ये कार्यकर्ता साइकिलों के आगे चल रहे थे।