प्रयागराज (ब्‍यूरो)। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर 19 नवंबर को होने वाली 42.195 किमी की इंदिरा मैराथन में शामिल होने के लिए धावकों के प्रयागराज पहुंचने का सिलसिला शुक्रवार को शुरू हो गया। इनके ठहरने और खाने की व्यवस्था शहर के अलग-अलग होटलों में करा दी गई है।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह का कहना है कि तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। और जो कुछ खामियां हैं आज रात तक उसे पूरा कर लिया जाएगा।

पूणे और हैदराबाद से आ चुके हैं इंटरनेशनल धावक
इंदिरा मैराथन में प्रतिभाग करने के लिए पूणेे और हैदराबाद से इंटरनेशनल धावक आ चुके हैं। पुणे से अनिल कुमार, प्रदीप चौहान, यशवंत सिंह तो वहीं हैदराबाद से अमित रमेश पाटिल, गुरूजीत सिंह, नीरज कुमार, मनीष कुमार सिंह अपना दमखम दिखाएंगे। इनके रहने खाने की व्यवस्था प्रयागराज के कई होटलों मे की गई है। जिसका पूरा खर्च क्षेत्रीय खेल कार्यालय के द्वारा वहन किया जाएगा। इसकी सूचना हैदराबाद धावकों के कोच नायब सूबेदार सुरेंदर मावी ने दी है।

'आज से आएगी पंजीकरण में तेजी
डीएसओ देवी प्रसाद का कहना है कि आज से पंजीकरण कराने की गति मे तेजी आ जाएगी। अभी तक धावको को पंजीकरण कराने के लिए सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक का समय क्षेत्रीय ख्ेाल कार्यालय के द्वारा निर्धारित गया था। इसके बीच मे धावक मदन मोहन मालवीय स्टेडियम मे जाकर आफलाइन मोड में अपना पंजीकरण करा सकते थे। आज से मदन मोहन मालवीय स्टेडियम मे सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक पंजीकरण कराने का मौका धावको को दिया जाएगा। स्थिति को देखते हुए समय सीमा को बढाया जा सकता है। यह सीमा शाम 7 बजे से बढ़ाकर रात 9 बजे तक किया जा सकता है।

सेना के जवान आगे की पंक्ति मे रहेंगे
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेना के जवान इंदिरा मैराथन में प्रतिभाग कर रहे है। सेना के जवान मैराथन दौड़ मे आगे की पंक्ति से दौडऩा प्रारंभ करेंगे। दौड़ का शुभारंभ आनंद भवन से सुबह साढे छह बजे से होगी। जिसका समापन मदन मोहन मालवीय स्टेडियम मे होगा। विजेताओं को मुख्य अतिथि खेल एवं युवा मंत्री गिरीश यादव पुरस्कार वितरण करेंगे।
पिछले 5 वर्षो मे स्थान हासिल करने वाले धावक
धावक स्थान समय वर्ष
श्रीरपाल सिंह प्रथम 2:25:33 2017-18
अनिल कुमार द्वितीय 2:25:39 2017-18
आनंद सिंह तृतीय 2:25:51 2017-18
वी0एस0धोनी प्रथम 2:19:11.2 2018-19
रशपाल सिंह द्वितीय 2:19:11.8 2018-19
करन सिंह तृतीय 2:22:46.9 2018-19
राहुल पाल प्रथम 2:28:35 2019-20
हरेन्द्र चौहान द्वितीय 2:29:48 2019-20
हेत राम तृतीय 2:30:23 2019-20
बेली अप्पा ए बी प्रथम 2:20:53 2021-22
अनिल कुमार सिंह द्वितीय 2:22:08 2021-22
हेत राम तृतीय 2:23:12 2021-22
शेर सिंह प्रथम 2:20:11 2022-23
विक्रम बांगरिया द्वितीय 2:21:58
2022-23
अनिल सिंह तृतीय 2:23:28 2022-23
महिला वर्ग मे पिछले पांच वर्ष का रिकॉर्ड
धावक स्थान समय वर्ष
कु0ज्योति शंकर गवते प्रथम 2:54:28 2017-2018
कु0 अनिता चौधरी द्वितीय 3:7:40 2017-18
रानी यादव तृतीय 3:08:06 2017-18
ज्योति गवते प्रथम 2:52:58.6 2018-19
श्यालमली सिंह द्वितीय 3:18:7 2018-19
अनीता रानी तृतीय 3:26:56 2018-19
श्यालमली सिंह प्रथम 2:53:29 2019-20
नीता पटेल द्वितीय 3:18:7 2019-20
अनीता रानी तृतीय 3:26:56 2019-20
सुश्री निरमबेन भरतजी प्रथम 2:50:41 2021-22
आरती पटेल द्वितीय 2:55:29 2021-22
तामसी सिंह तृतीय 2:59:59 2021-22
सुधा सिंह प्रथम 2:51:40 2022-23
कु0 अश्विनी मदन जादव द्वितीय 3:01:22 2022-23
ज्योति शंकर राव तृतीय 3:05:15 2022-23