शहरी व ग्रामीण इलाकों में बढ़ रही किशोरों की संलिप्तता

GORAKHPUR: शहरी व ग्रामीण इलाकों में छेड़खानी के मामले में बाल अपचारियों की संख्या में तेजी के साथ इजाफा हो रहा हैं। आये दिन महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ रही है। इस वर्ष छेड़खानी के विरोधी में पुलिस ने आपरेशन मजनू चलाकर करीब 82 से अधिक किशोर को पकड़ा। लोकलाज की डर से वह अपने रिहाई की दुहाई मांगकर किसी तरह पुलिस के चंगुल से छुट गए।

प्रेम जाल में फंस बन रहे अपराधी

अधिकतर किशोर प्रेम जाल में फंस कर अपराध का रास्ता अपना रहे हैं। किशोरों पर प्रेम का भूत इस कदर हावी है कि वह कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। परिजनों के पैसे मिलना बंद हो जाता है तो वह अपराध का रास्ता अपना रहे हैं।

अभियान में हो रहा चालान

लगातार बढ़ रही छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस भी लगातार अभियान चला रही है। साल दर साल यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। सिटी के रिनाउंड प्लेसेज पर किशोर छेड़छाड़ करते हुए पकड़े गए, लेकिन काफी मिन्नतों के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। इसमें भी सबसे ज्यादा तादाद स्कूल जाने वाले स्टूडेंट्स की है, जो गलत संगत में पड़कर इस रास्ते को अपना रहे हैं।

ऑपरेशन के दौरान पकड़े गए किशोर

रेलवे स्टेशन से----12

सिटी माल------- 20

पंत पार्क से -------10

रेल म्यूजियम से-----25

अम्बेडकर पार्क से ---15

छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए काफी अभियान चलाए गए। इस दौरान बड़ी तादाद मनचलों का चालान किया गया

- शालिनी सिंह, एसओ, महिला थाना